फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump invited xi jinping to america to sign the Bilateral trade agreement

ट्रंप ने शी-जिनपिंग को दिया अमेरिका आने का न्योता, व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

Tue, 05 Nov 2019 01:02 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Nov 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Donald trump invited xi jinping to america to sign the Bilateral trade agreement
President Donald Trump and President Xi Jinping - फोटो : SCMP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका आने का न्योता दिया है। अमेरिका के एक बड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच नवंबर 2018 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता चल रही है। अनेक दौरों पर चर्चा होने के बावजूद यह वार्चा एक अपेक्षित परिणाम तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन


बैंकॉक में हो रही आसियान बैठक में शामिल होने गए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्य रॉबर्ट ओ. ब्रायन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि चीन के साथ संबंध अच्छे हो जांए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग को अमेरिका आने का न्योता दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार समझौते को लेकर सहमति बने और दोनों हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन


ब्रायन ने कहा कि हम चीन के साथ बेहतर संबंध इसिए चाहते हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच के बेहतर संबंध होना दोनों देशों के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए अच्छा होगा। साथ ही ब्रायन ने कहा कि हम समझौते के करीब हैं और व्यापार मोर्चे पर पहले चरण के समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार ज्यादा निष्पक्ष और दोनों देशों के हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed