फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump hush money case stormy danials recalls 2016 election day

Donald Trump: एडल्ट स्टार को धन देने का मामला, स्टॉर्मी के पूर्व वकील ने 2016 की घटना का किया जिक्र

Fri, 03 May 2024 09:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 May 2024 09:03 AM IST
सार

डेविडसन ने बताया कि समझौते के तहत डेनियल्स को पैसे मिलने थे, लेकिन माइकल कोहेन की तरफ से लगातार देरी की जा रही थी। इस समझौते में डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स के छद्म नामों का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
donald trump hush money case stormy danials recalls 2016 election day
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एडल्ट स्टार को धन देने के मामले में फंसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है। गुरुवार को एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के पूर्व वकील कीथ डेविडसन की गवाही हुई। डेविडसन ने बताया कि एडल्ट स्टार को पैसे दिए जाने की सारी बात डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माइकल कोहेन से हुई थी। डील के तहत एक लाख 30 हजार डॉलर लेकर स्टॉर्मी डेनियल्स चुप रहने को तैयार थी। 
विज्ञापन


समझौते में छद्म नामों का किया गया इस्तेमाल
डेविडसन ने बताया कि समझौते के तहत डेनियल्स को पैसे मिलने थे, लेकिन माइकल कोहेन की तरफ से लगातार देरी की जा रही थी। इस समझौते में डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स के छद्म नामों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। 18 नवंबर 2016 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव नतीजों का एलान हुआ तो उसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। इसके बाद डेविडसन ने माइकल कोहेन से फोन पर लंबी बात की थी। 
विज्ञापन


ट्रंप से थी कोहेन की तल्खी
डेविडसन ने बताया कि उस बातचीत में कोहेन बिल्कुल भी खुश नहीं था और उन्होंने ट्रंप के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। डेविडसन ने बताया कि कोहेन ने उससे कहा था कि समझौते के तहत जो एक लाख 30 हजार डॉलर वह दे रहा है, वे अपनी जेब से दे रहा है और उसे इन पैसों के ट्रंप से मिलने की उम्मीद नहीं है। इस मामले में ट्रंप पर अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में बीते दिनों ही नौ हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया था। ऐसी खबरें हैं कि अदालत एक बार फिर से ट्रंप पर जुर्माना लगा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed