फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump hope to reopen country economy by Easter as US registers 10,000 new corona cases

ट्रंप को उम्मीद ईस्टर तक फिर से खुल जाएगी अर्थव्यवस्था, 10,000 नए मामले आए सामने

Wed, 25 Mar 2020 12:31 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 25 Mar 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump hope to reopen country economy by Easter as US registers 10,000 new corona cases
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि देश की अर्थव्यवस्था ईस्टर, 12 अप्रैल तक फिर से खुल जाएगी। जबकि अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के 10,000 नए मामले सामने आए हैं और लगभग 150 लोगों की मौत हुई है। लाखों अमेरिकी लॉकडाउन हैं।

विज्ञापन


नेशनल गार्ड के साथ-साथ सशस्त्र बलों को कई राज्यों में सेवा में लगाया गया है। वहीं मंगलवार को न्यूयॉर्क में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है और 5,000 नए मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क में अब तक कोविड-19 के 25,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 210 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार अकेले मंगलवार को अमेरिका में 10,000 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या लगभग 54,000 तक पहुंच गई है। वहीं एक दिन में 150 की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 700 हो गई है।

न्यूयॉर्क के अलावा पड़ोसी राज्य न्यू जर्सी, कैलिफोर्निया, मिशिगन, इलिनोइस और फ्लोरिडा के साथ अन्य कोरोनोवायरस हॉटस्पॉट थे। हालांकि वाशिंगटन में नए मामले या किसी की मौत नहीं हुई है। मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि ईस्टर 12 अप्रैल तक यानी तीन हफ्तों में चीजें ठीक हो जाएंगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) पर दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं। बड़ी सभाओं से बचें, हाथ धोएं और अन्य सभी चीजों से बचें। अंतत: यह लक्ष्य है कि हम अपने देश के बहुत बड़े हिस्से तक दिशा निर्देशों को आसान बनाएं क्योंकि हम अदृश्य दुश्मन के साथ अपनी ऐतिहासिक लड़ाई के आखिर में पहुंच गए हैं।'

ट्रंप ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ईस्टर तक सब ठीक हो जाएगा। मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात होगी और हम सभी इसे सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम यह देखने के लिए बहुत से लोगों से मिलेंगे कि क्या यह किया जा सकता है। ईस्टर हमारी टाइमलाइन है।' 

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी कांग्रेस जल्द ही यूएस डॉलर दो ट्रिलियन के बिल पर हस्ताक्षर कर देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा अमेरिकी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा है। हालांकि, एलर्जी और संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक डॉक्टर एंथोनी फौसी ने कहा कि आपको लचकदार बनना होगा।

अमेरिका में संघीय अधिकारियों के बीच 2000 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर बनी सहमति
अमेरिका में व्हाइट हाउस और संसद के दोनों दलों के नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था को 2000 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने पर सहमति बन गई है। इस पैकेज का मकसद कर्मचारियों, कारोबारियों और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती देना है। शीर्ष व्हाइट हाउस के सहायक एरिक उलैंड ने आधी रात के तुरंत बाद कैपिटल हॉलवे में समझौते की घोषणा की। उलैंड ने कहा, 'देवियों और सज्जनों, हम कामयाब रहे। समझौता हो गया है।' 

इस अभूतपूर्व आर्थिक राहत पैकेज से ज्यादातर अमेरिकियों को प्रत्यक्ष भुगतान किया जाएगा, बेरोजगारी लाभ का विस्तार होगा और छोटे कारोबारियों के 367 अरब डॉलर का सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि घर में रहने के दौरान श्रमिकों को वेतन का भुगतान किया जा सके। इसके अलावा विमानन और स्वास्थ्य सेवा जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए भी विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed