फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US News: America President Donald Trump Fights To View Classified Evidence In Mar A Lago Case

Donald Trump: गोपनीय दस्तावेज मामले में ट्रंप ने स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को दी चुनौती, खुफिया कागजात देखने की मांग

Sat, 29 Jul 2023 08:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 08:04 AM IST
सार

ट्रंप के वकील ने जज एलीन कैनन की अदालत में अपील की है, जिसके बाद जज ने निर्देश दिया है कि दोनों पार्टियां साथ बैठकर इस संबंध में सौदा कर लें कि गोपनीय दस्तावेजों को कैसे डील करना है। 

विज्ञापन
US News: America President Donald Trump Fights To View Classified Evidence In Mar A Lago Case
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेज मामले में सरकार से लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। इसी के तहत ट्रंप, मार ए लागो मामले में गोपनीय दस्तावेज देखने की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने वकील के माध्यम से स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को चुनौती दी है। इसी मामले में ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज को गलत तरीके से अपने पास रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गोपनीय दस्तावेज देखना बना चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा है, इसलिए ट्रंप के वकीलों को दस्तावेज  पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि अमेरिका में खुफिया दस्तावेज सेंसिटिव कंपार्टमेंटेड इंफोर्मेशन फैसिलिटी में रखे रहते हैं और उनके बाहर दस्तावेज देखने के लिए ट्रंप और उनके वकीलों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप के वकील ने जज एलीन कैनन की अदालत में अपील की है, जिसके बाद जज ने निर्देश दिया है कि दोनों पार्टियां साथ बैठकर इस संबंध में सौदा कर लें कि गोपनीय दस्तावेजों को कैसे डील करना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- USA: ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ीं, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा एक और मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप पर लगे हैं नए आरोप
बता दें कि गुरुवार को गोपनीय दस्तावेज के एक मामले में ट्रंप पर नए आरोप लगे हैं। आरोप है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने रिजॉर्ट मार ए लागो के सर्विलांस फुटेज डिलीट कराए। आरोप है कि ट्रंप ने अपने निजी कर्मचारी वाल्टिन वाल्ट नौटा और मार ए लागो संपत्ति के मैनेजर कार्लोस डी ओलिविरा की मदद से फुटेज डिलीट किए। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed