फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US News: Donald Trump Faces New Charges in Florida Classified Documents Case

USA: ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ीं, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा एक और मामला दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 09:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 09:18 AM IST
सार

ट्रंप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि बाइडन क्राइम फैमिली और उनके न्याय विभाग का उत्पीड़न है। ट्रंप ने कहा कि अभियोजक जैक स्मिथ जानते हैं कि उनके पास कोई मामला नहीं है। 

विज्ञापन
US News: Donald Trump Faces New Charges in Florida Classified Documents Case
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल ट्रंप के खिलाफ गुरुवार को गोपनीय दस्तावेज से जुड़ा एक और मामला दर्ज किया गया है। ट्रंप पर नया आरोप है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज से जुड़े मामले की जांच में बाधा पहुंचाने और फ्लोरिडा स्थित अपनी संपत्ति मार ए लागो के सर्विलांस फुटेज डिलीट किए। बता दें कि ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा इस मामले में सुनवाई अगले साल मई में शुरू होगी।
विज्ञापन


ट्रंप ने आरोपों को किया खारिज
डोनाल्ड ट्रंप 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रमुख दावेदार हैं। ऐसे में नए आरोपों से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि बाइडन क्राइम फैमिली और उनके न्याय विभाग का उत्पीड़न है। ट्रंप ने कहा कि अभियोजक जैक स्मिथ जानते हैं कि उनके पास कोई मामला नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रंप पर लगे हैं ये आरोप
ट्रंप के खिलाफ नए आरोप उसी दिन लगे हैं, जब उनके वकील 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के कथित आरोपों से जुड़े मामले में अभियोजक से मुलाकात की थी। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी कर्मचारी वाल्टिन वाल्ट नौटा और मार ए लागो संपत्ति के मैनेजर कार्लोस डी ओलिविरा के साथ मिलकर मार ए लागो संपत्ति में लगे सर्विलांस फुटेज डिलीट किए। ओलिविरा और नौटा के बीच हुई बातचीत को इस मामले में दस्तावेज के रूप में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ट्रंप को चुनाव के लिए महिला सहयोगी की तलाश, क्या उपराष्ट्रपति पद पर कमला हैरिस को मिलेगी चुनौती? जानें

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप हैं कि 2021 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद व्हाइट हाउस छोड़ते समय कथित तौर पर कई संवेदनशील सरकारी रिकॉर्ड वापस नहीं किए थे और उन्हें अवैध रूप से अपने पास रखा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed