फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump congratulated to Bernie Sanders on winning Democratic Party primary election in Nevada

नेवादा में बर्नी सैंडर्स ने जीता डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव, ट्रंप ने दी बधाई

Mon, 24 Feb 2020 04:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump congratulated to Bernie Sanders on winning Democratic Party primary election in Nevada
बर्नी सैंडर्स - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के प्रमुख राज्य नेवादा में डेमोक्रेटिक पार्टी की अहम प्राइमरी (प्राथमिक चुनाव) में सीनेटर बर्नी सैंडर्स को जीत मिली है। इस जीत से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए सैंडर्स के प्रचार को काफी बल मिलेगा, क्योंकि अगले कुछ महीनों में उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन की दौड़ तेज होने वाली है। इस जीत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैंडर्स को ट्वीट कर बधाई दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मोंट के 78 वर्षीय सीनेटर सैंडर्स ने प्राइमरी चुनाव में 54 प्रतिशत वोट हासिल किए। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार माने जा रहे जो बिडेन 19 प्रतिशत वोटों से पीछे थे। इससे पहले एक और प्रमुख राज्य न्यू हैम्पशायर में पार्टी के अहम प्राइमरी चुनाव में भी सैंडर्स को जीत मिली थी।
विज्ञापन


इस अहम जीत के बाद सैंडर्स ने रविवार को ट्वीट कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने लिखा, ‘ब्रेकिंग: हम नेवादा जीत गए। हम जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व आंदोलन तैयार कर रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है, जो हम पूरा नहीं कर सकते।’ बता दें कि सैंडर्स 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से पिछड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed