{"_id":"5f70ed0f9e5ae57ed20df47a","slug":"donald-trump-campaign-challenges-court-for-mail-in-ballot-rule-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की चुनाव समिति ने ‘मेल-इन-बैलट’ नियम में बदलावों को कोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की चुनाव समिति ने ‘मेल-इन-बैलट’ नियम में बदलावों को कोर्ट में दी चुनौती
Mon, 28 Sep 2020 01:21 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव अभियान समिति ने ‘मेल-इन-बैलट’ नियमों में हुए बदलावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव समिति और रिपब्ल्किन नेशनल कमेटी ने नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव अधिकारियों को ‘मेल-इन-बैलट’ नियमों में हुए बदलावों को लागू करने से रोकने के लिए संघीय अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
इस याचिका में दावा किया गया है कि राज्य के चुनाव बोर्ड द्वारा अपनाई गई नई व्यवस्था से चुनाव के दौरान मतदान न कर पाने वालों को बाद में बिना उचित सत्यापन के मतदान का मौका मिलेगा, जिससे धांधली होने की संभावना है।
विज्ञापन
नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव बोर्ड ने कुछ दिन पहले नए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके तहत मेल के जरिये मतदान करने वाले मतदाताओं को नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतपत्र भरने के दबाव का सामना करने की जगह कम जानकारी देकर मतदान करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन