फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump Statement Avoids Condemning Putin Over Navalny’s Death, Instead Slams Joe Biden News in Hindi

US: 'नवलनी की मौत ने मुझे एहसास कराया कि देश में...', बाइडन पर निशाना साध बोले ट्रंप; पुतिन का नाम लेने से बचे

Tue, 20 Feb 2024 08:25 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 20 Feb 2024 08:25 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खुली सीमाएं, धांधली वाले चुनाव और बेहद अनुचित अदालती फैसले अमेरिका को नष्ट कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
US Donald Trump Statement Avoids Condemning Putin Over Navalny’s Death, Instead Slams Joe Biden News in Hindi
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की हाल ही में जेल में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। वह लंबे समय से जेल में बंद थे। नवलनी की मौत पर अब अमेरिका में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार एलेक्सी नवलनी की मौत पर चुप्पी तोड़ दी। हालांकि, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निंदा करने से परहेज किया। 

विज्ञापन


ट्रंप ने नवलनी की रहस्यमयी मौत और उनके कथित 'राजनीतिक उत्पीड़न' के बीच तुलना की। इसके साथ ही अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


ट्रंप का गुस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'नवलनी की अचानक हुई मौत ने मुझे इसके बारे में अधिक अहसास दिलाया कि देश में क्या हो रहा है। यह एक धीमी, स्थिर प्रगति है, जिसमें कुटिल, कट्टरपंथी वामपंथी राजनेता, अभियोजक और न्यायाधीश हमें विनाश के रास्ते पर ले जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'खुली सीमाएं, धांधली वाले चुनाव और बेहद अनुचित अदालती फैसले अमेरिका को नष्ट कर रहे हैं। हम एक कमजोर होते देश में रह रहे हैं। हम एक असफल राष्ट्र में हैं।' 

इन लोगों ने पुतिन को माना जिम्मेदार
नवलनी की मौत की खबरों पर कई देशों ने नाराजगी जताई है। कुछ पश्चिमी नेताओं ने पुतिन को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी नवलनी की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि नवलनी के साथ जो हुआ है वह पुतिन की क्रूरता का एक और सबूत है।

इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी नवलनी के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसके लिए मॉस्को को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने नवलनी की मौत पर ट्रंप द्वारा कुछ नहीं बोलने पर उनकी आलोचना की थी। हेली ने नवलनी को 'हीरो' बताया था और उनकी मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया।

जेल में टहलने के बाद नवलनी की मौत
दरअसल, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने कहा था कि शुक्रवार को जेल में टहलने के बाद नवलनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन्होंने तबियत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गए थे। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन वह होश में नहीं आए। हालांकि, अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दावा- जहर देकर मारने की साजिश
अगस्त 2020 में नवलनी साइबेरिया के दौरे पर गए थे। वहां से मॉस्को लौटते समय नवलनी बीमार पड़ गए। इसके बाद नवलनी को इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया। हफ्तों बाद जर्मन सरकार ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि नवलनी को जहर दिया गया था।

कुछ दिनों बाद नवलनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया। रूसी विपक्षी नेता ने दावा किया कि उन्हें खुफिया अधिकारी ने उनके अंडरवियर में जहर लगाकर मारने की साजिश रची थी। जहर दिए जाने के पांच महीने बाद जनवरी 2021 में नवलनी वापस मास्को चले गए और यहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दो महीने बाद रूसी अधिकारियों ने नवलनी को दो साल की जेल की सजा देने का आदेश दिया। उन्हें ऐसी जेल में रखा गया जो कैदियों के साथ बुरे बर्ताव के लिए कुख्यात मानी जाती है। जेल में उचित चिकित्सा सुविधा की कमी के विरोध में उन्होंने एक सप्ताह की भूख हड़ताल की। इस दौरान नवलनी का स्वास्थ्य भी बिगड़ गया।

जेल में बंद पुतिन विरोधी नेता की मुश्किलें कभी कम ही नहीं हुईं। अगस्त 2023 में एक रूसी अदालत ने नवलनी को जेल में बंद नेता पर उग्रवाद का समर्थन करने के आरोप में अतिरिक्त 19 साल की सजा सुनाई।

पिछले साल हो गए थे गायब
पिछले साल दिसंबर में नवलनी के सहयोगियों ने दावा किया कि 20 दिनों तक उनसे संपर्क टूटा रहा। अंत में उनके प्रवक्ता ने कहा कि वह मिल गए हैं। इस बीच अधिकारियों ने उन्हें आर्कटिक जेल में स्थानांतरित कर दिया जो रूस के सबसे दूरदराज के शहरों में से एक में स्थित है। इसके अलावा यह जेल अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए जाना जाता है।


अदालती सुनवाई के अगले दिन हो गई मौत
फरवरी 15, 2024 वह तारीख थी जब नवलनी को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से देखा गया। इस दिन वह एक अदालत की सुनवाई में वीडियो लिंक के जरिए जेल में काले कपड़े पहने हुए दिखाई दिए थे। अगले दिन यानी 16 फरवरी को रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि जेल में टहलने के बाद नवलनी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed