{"_id":"6a1eefe819b11c73d40221e2","slug":"donald-trump-appoints-william-pulte-as-acting-director-of-national-intelligence-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप ने पल्टे को बनाया राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक, सोशल मीडिया पर की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप ने पल्टे को बनाया राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक, सोशल मीडिया पर की घोषणा
Tue, 02 Jun 2026 08:30 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:30 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विलियम जे पल्टे को कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाया है। ट्रंप ने उनके वर्षों के अनुभवों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पल्टे, तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद से इस्तीफा दिया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई/अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विलियम जे. पल्टे को राष्ट्रीय खुफिया विभाग (डीएनआई) का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है। ट्रंप ने यह घोषणा मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर की।
ट्रंप ने कहा कि पल्टे को अमेरिका के संवेदनशील मामलों को संभालने, वित्तीय बाजारों की स्थिरता बनाए रखने और फैनी मे एंड फ्रेडी मैक की 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्तियों के प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।
तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे पल्टे
उन्होंने बताया कि पल्टे अपने नए दायित्व के साथ-साथ फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के निदेशक और फैनी मे एंड फ्रेडी मैक के चेयरमैन के पद पर भी बने रहेंगे। ट्रंप ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विलियम जे पल्टे, तुलसी गबार्डी की जगह लेंगे। गबार्ड ने पिछले महीने राष्ट्रीय खुफिया निदेश के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने पति की देखभाल करना चाहती हैं, जिनका हड्डी के एक बेहद दुर्लभ कैंसर का उपचार चल रहा है।
गबार्ड ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप को इसकी जानकारी दी थी। उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून 2026 होने की उम्मीद है। अपने इस्तीफे में गबार्ड ने इस पद पर नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए आभार जताया था।
इस्तीफे में तुलसी गबार्ड ने क्या लिखा था?
इस्तीफे में उन्होंने लिखा, दुर्भाग्य से मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है, जो 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डी के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। गबार्ड ने कहा कि उनके पति आने वाले हफ्तों और महीनों में बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा, इस समय मुझे सार्वजनिक सेवा से दूर होकर उनके साथ रहना होगा और इस संघर्ष में उन्हें पूरा समर्थन देना होगा।
गबार्ड ने आगे कहा, 11 साल के वैवाहिक विवाह जीवन में अब्राहम मेरा सहारा रहे हैं, चाहे पूर्वी अफ्रीका में जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस मिशन पर मेरी तैनाती हो, कई राजनीतिक अभियान हों या फिर इस पद पर मेरी सेवा हो।