फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump ahead of Kamala Harris by two percentage points in US President race

US: राष्ट्रपति पद की दौड़ में दो अंकों से पिछड़े ट्रंप, सर्वे में 44% लोगों ने माना कमला हैरिस की होगी जीत

Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
सार

15-16 जुलाई को हुए एक सर्वे में हैरिस और ट्रंप 44 फीसदी अंकों के साथ बराबरी पर थे। वहीं, 1-2 जुलाई को आए सर्वे में ट्रंप एक फीसदी अंक के साथ हैरिस से आगे थे।

विज्ञापन
Donald Trump ahead of Kamala Harris by two percentage points in US President race
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर कर अपना चुनाव अभियान समाप्त कर दिया है। अपनी जगह उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का डेमोक्रेट नामांकन के लिए समर्थन किया है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले रॉयटर्स/इप्सोस ने एक सर्वेक्षण किया है, जिसके अनुसार 44 फीसदी लोगों का मानना है कि जीत हैरिस की होगी। वहीं, 42 फीसदी लोग ट्रंप के समर्थन में थे। ऐसे में हैरिस ने ट्रंप पर मामूली दो फीसदी अंकों से बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


रॉयटर्स/इप्सोस का यह सर्वेक्षण, सोमवार और मंगलवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद आयोजित किया गया। ट्रंप ने बीते बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से अपनी पार्टी के नामांकन को स्वीकार कर लिया है। वहीं, 21 जुलाई को राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने की घोषणा कर उपराष्ट्रपति हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। हैरिस के अभियान का कहना है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक नामांकन हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले, 15-16 जुलाई को हुए एक सर्वे में हैरिस और ट्रंप 44 फीसदी अंकों के साथ बराबरी पर थे। वहीं, 1-2 जुलाई को आए सर्वे में ट्रंप एक फीसदी अंक के साथ हैरिस से आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हालिया सर्वेक्षण में पंजीकृत मतदाताओं में से 56 फीसदी ने माना है कि 59 वर्षीय कमला हैरिस मानसिक रूप से तेज हैं और चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं, इसलिए वह चुनाव जीत जाएंगी। वहीं, 49 फीसदी मतदाताओं ने 78 वर्षीय ट्रंप के बारे में यही कहा है। 

बता दें कि सर्वे ऑनलाइन आयोजित किया गया था। देशभर में 1,241 अमेरिकी वयस्कों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 1,018 पंजीकृत मतदाता भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed