फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump accused his opponent Joe bidden of taking performance enhancing drugs

US Election 2020: राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिद्वंद्वी बिडेन पर लगाया ड्रग्स लेने का आरोप

Tue, 15 Sep 2020 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump accused his opponent Joe bidden of taking performance enhancing drugs
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वाकयुद्ध तेज होता जा रहा है। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन ने बहस में अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए ड्रग्स का सेवन किया है। ट्रंप ने यह आरोप एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान लगाया। 

विज्ञापन


फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक प्रमुख सत्र की बहस के दौरान बिडेन के प्रदर्शन में उन्होंने अजीब बदलाव देखा। उन्होंने कहा, शुरुआत में जब कई डेमोक्रेट प्रत्याशी मंच पर थे तब बिडेन का प्रदर्शन बेहद खराब था। लेकिन, बाद में वन-ऑन-वन बहस में उनका प्रदर्शन ठीक था। 
विज्ञापन



ट्रंप ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि बिडेन को 29 सितंबर को होने वाली पहली पहली तीन राष्ट्रपति बहसों से पहले ड्रग टेस्ट करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भी अपना ड्रग टेस्ट करवाऊंगा। ट्रंप कहते रहे हैं कि बिडेन मानसिक रूप से मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा, हमें ऐसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो मानसिक रूप से बीमार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस और क्लिंटन ने जुटाए 60 लाख डॉलर, ट्रंप का मजाक उड़ाया
भारतीय मूल की सीनेटर और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और 2016 में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रहीं हिलेरी क्लिंटन ने एक कार्यक्रम में 60 लाख डॉलर जुटाए। इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया।

चंदा जुटाने के लिए हुए इस डिजिटल कार्यक्रम में क्लिंटन ने कहा, मैंने ट्रंप को कभी हंसते हुए नहीं देखा। कभी भी उन्हें अपना मजाक बनाते नहीं देखा। उनमें हास्य बोध नहीं है। आप जानते हैं कि वह लोगों को गिराना पसंद करते हैं न कि उठाना।


वहीं, हैरिस ने इस पर कहा, 'मैं आप से पूरी तरह से सहमत हूं, हिलेरी। उनके बारे में कुछ भी आनंददायक नहीं है। उनके बारे में ऐसा कुछ नहीं है जो आनंद देता हो।' उन्होंने कहा कि यह वास्तव में शर्म की बात है। सब लोगों की जिंदगियों में ऐसा कुछ होता है जो उन्हें वास्तविक तौर पर मुस्कुराने की ताकत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed