फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Accused To Behaved Inappropriate With Women Staff in Former White House

Donald Trump: ट्रंप की फिर बढ़ी मुश्किलें, व्हाइट हाउस की पूर्व स्टाफ का आरोप- महिलाओं से करते थे दुर्व्यवहार

Fri, 12 May 2023 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 May 2023 09:39 AM IST
सार

व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव रहीं स्टेफनी ग्रीश्म और व्हाइट हाउस में सलाहकार रहीं एलिसा फराह ग्रिफिन ने आरोप लगाया कि ट्रंप आदतन महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते थे और ये बात व्हाइट हाउस के सभी वरिष्ठ स्टाफ को पता थी।

विज्ञापन
Donald Trump Accused To Behaved Inappropriate With Women Staff in Former White House
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विवादों का साथ काफी गहरा है। ट्रंप आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बनते रहते हैं। लेखिका जीन कैरोल से यौन दुर्व्यवहार में  ट्रंप को हाल ही में दोषी ठहराया गया है। अब व्हाइट हाउस में ट्रंप के स्टाफ की दो महिलाओं ने भी उन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन का हिस्सा रहे एक वरिष्ठ प्रशासक ने दावा किया है कि ट्रंप, स्टाफ की एक युवा महिला में कुछ ज्यादा ही रुचि  रखते थे और वह खुलेआम महिलाओं से गलत व्यवहार करते थे। 

विज्ञापन


दो महिलाओं ने लगाए आरोप
ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस की स्टाफ रहीं दो महिलाओं ने आरोप लगाए हैं कि ट्रंप ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये आरोप लगाए। ट्रंप के राष्ट्रपति शासन के दौरान व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव रहीं स्टेफनी ग्रीश्म और व्हाइट हाउस में सलाहकार रहीं एलिसा फराह ग्रिफिन ने आरोप लगाया कि ट्रंप आदतन महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते थे और ये बात व्हाइट हाउस के सभी वरिष्ठ स्टाफ को पता थी।
विज्ञापन


बैठकों के दौरान भी करते थे दुर्व्यवहार
पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस की सलाहकार रहीं ओलिविया ट्रॉय ने आरोप लगाया कि ट्रंप खुलेआम महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां करते थे और यहां तक कि बैठकों के दौरान भी वह महिलाओं से गलत व्यवहार कर देते थे। फराह ग्रिफिन ने बताया कि ट्रंप पर गलत व्यवहार के अनगिनत मामले हैं और इसकी शिकायत व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज से भी की गई थी। ओलिविया ने बताया कि एक युवा महिला स्टाफ में उनकी खास दिलचस्पी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी ट्रंप अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अभी राष्ट्रपति पद की दावेदारी में ट्रंप सबसे आगे हैं लेकिन उन पर लग रहे गंभीर आरोपों से उनकी 2024 की राह मुश्किल हो सकती है। हाल ही में लेखिका जीन कैरोल के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में उन पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अब व्हाइट हाउस के पूर्व स्टाफ के इन आरोपों से ट्रंप को झटका लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed