फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   DNA evidence found near scene of Charlie Kirk's shooting matches suspect, FBI director says

चार्ली किर्क हत्याकांड: 'संदिग्ध से मेल खा रहे घटनास्थल के पास मिले डीएनए सबूत', एफबीआई निदेशक का दावा

Mon, 15 Sep 2025 09:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरेम (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरेम (अमेरिका) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाने वाले चार्ली की हत्या के मामले में एफबीआई निदेशक ने दावा किया है कि उन्हें ठोस डीएनए सबूत मिले हैं, जो संदिग्ध हमलावर से मेल खा रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद से अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। 

विज्ञापन
DNA evidence found near scene of Charlie Kirk's shooting matches suspect, FBI director says
एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash

विस्तार

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने सोमवार को दावा किया कि कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के मामले में संदिग्ध टायलर रॉबिंसन के खिलाफ मजबूत डीएनए सबूत मिले हैं। पटेल ने कहा कि एक राइफल के चारो ओर लिपटे तौलिये पर जो डीएनए मिला है, वह रॉबिंसन का ही है। यह राइफल वहां से बरामद हुई थी, जहां किर्क को गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन


पटेल ने यह भी बताया कि जिस इमारत की छत से गोली चलाई गई वहां से एक स्क्रूड्राइवर (पेच को खोलने या कसने के लिए इस्तेमाल होता है) मिला है। इस स्क्रूड्राइवर पर संदिग्ध (टायलर रॉबिंसन) का डीएनए मिला, जिससे साबित होता है कि वह वहां मौजूद था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'गाजा में शांति तभी जब..', नेतन्याहू-रूबियो की हमास को दो टूक; US के विदेश मंत्री के दौरे से बढ़ा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटा के अधिकारी मंगलवार तक टायलर पर कैपिटल मर्डर यानी मौत की सजा वाले आरोप तय करने की तैयारी कर रहे हैं। चार्ली किर्क अमेरिका की दक्षिणपंथी राजनीति की प्रमुख हस्तियों में से एक थे। वह टर्निंग प्वाइंट यूएसए नाम के संगठन के संस्थापक थे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते थे। किर्क ने अमेरिका के युवाओं और रूढ़िवादी ईसाई समुदाय को राजनीति से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बुधवार को जब वह यूटा वैली यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। 

राजनीतिक हिंसा को लेकर देश में चिंता
इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि रॉबिंसन को किर्क से नफरत थी और वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित था, जो हाल के वर्षों में उसके अंदर और गहरी होती गई थी। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने बताया कि रॉबिंसन इंटरनेट के 'डार्क कॉर्नर' में बहुत समय बिताता था।

नोट में लिखा था- मैं उसे मारने वाला हूं
एफबीआई निदेशक पटेल ने बताया कि हमले से पहले रॉबिंसन ने एक नोट लिखा था। इस नोट में उसने लिखा था कि उसे चार्ली किर्क को 'मारने का मौका मिला है और वह ऐसा करने वाला है'। बाद में यह नोट नष्ट कर दिया गया था, लेकिन जांचकर्ताओं ने उसके कुछ अंश फिर से हासिल कर लिए हैं।


ये भी पढ़ें: ओम प्रकाश अर्याल ने संभाला नेपाल के अंतरिम गृहमंत्री का कार्यभार, बोले- सुशासन हमारी प्राथमिकता

हमले में इस्तेमाल की गई गोली पर खुदे पाए गए शब्द
रॉबिंसन ने अब तक पुलिस के साथ कोई सहयोग नहीं किया है। अधिकारियों का मानना है कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित है। हत्या में इस्तेमाल की गई गोली में 'अरे, फासीवादियों! पकड़ो! जैसे शब्द खुदे हुए पाए गए हैं, जो फासीवाद विरोधी विचारधारा और इंटरनेट मीम कल्चर से जुड़े प्रतीत होते हैं।  रॉबिंसन को गुरुवार देर रात यूटा के सेंट जॉर्ज इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया, जो लास वेगास और ब्राइस कैन्यन के बीच पड़ता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसके पास कोई वकील है या नहीं।

उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस करेंगे श्रद्धांजलि प्रसारण
पूरे अमेरिका में चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला  जारी है। रविवार को वॉशिंगटन डीसी के केनेडी सेंटर में प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई पेशेवर खेल आयोजनों में उनके सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा गया। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति और किर्क के करीबी दोस्त जेडी वेंस ने घोषणा की कि वह सोमवार को किर्क के टॉक शो के एक विशेष श्रद्धांजलि संस्करण की मेजबानी करेंगे। वेंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, कृपया मेरे साथ जुड़ें, जब मैं अपने मित्र को श्रद्धांजलि दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed