{"_id":"5d6755348ebc3e015d44ab71","slug":"discussed-with-rajnath-singh-future-steps-needed-for-working-together-says-mark-esper","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में और करीब से काम करने पर राजनाथ सिंह से हुई बातचीत: अमेरिका रक्षा मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भविष्य में और करीब से काम करने पर राजनाथ सिंह से हुई बातचीत: अमेरिका रक्षा मंत्री
Thu, 29 Aug 2019 10:01 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
मार्क एस्पर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ऐसे कदमों पर चर्चा की जिनमें भारत और अमेरिका साथ मिल कर और काम कर सकते हैं। बता दें कि एस्पर ने पिछले महीने ही रक्षा मंत्री का पद संभाला है। उन्होंने 20 अगस्त को पहली बार सिंह से फोन पर बातचीत की थी।
उन्होंने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि हमारी बातचीत गर्मजोशी भरी रही। हमने अपने साझे रणनीतिक हित सहित भविष्य में और करीब से काम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने बातचीत के संबंध में और जानकारी नहीं दी।
इससे पहले नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एस्पर ने जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया घटनाक्रम में सरकार के इस रुख की सराहना की थी कि यह भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी मुद्दा द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि राजनाथ सिंह ने एस्पर के समक्ष सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठाया और क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अमेरिका के समर्थन की सराहना की थी।