{"_id":"5fbac1ccec91fd3fc955853a","slug":"discovery-of-two-human-bodies-trying-to-survive-a-volcanic-eruption-2000-years-ago-in-pompeii-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली में खुदाई के दौरान मिले दो शव, 2000 साल पहले ज्वालामुखी विस्फोट से बचने के दौरान हुई थी मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली में खुदाई के दौरान मिले दो शव, 2000 साल पहले ज्वालामुखी विस्फोट से बचने के दौरान हुई थी मौत
Mon, 23 Nov 2020 01:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
इटली में खुदाई के दौरान मिले दो शव
- फोटो : Twitter@JamaicaGleaner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के पुरातत्वविदों ने ज्वालामुखी विस्फोट में मारे गए दो लोगों के शवों के बारे में खुलासा किया है। विस्फोट ने लगभग 2,000 साल पहले प्राचीन शहर पोम्पेई को नष्ट कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि दो व्यक्तियों के अवशेष मिले हैं। जो एक-दूसरे के बगल में पड़े हुए थे, कम से कम दो मीटर (6.5 फीट) गहरे राख की परत उन पर थी।
विज्ञापन
कंकाल के अवशेषों के बारे में माना जा रहा है वह एक अमीर आदमी था और उसका पुरुष दास करीब 2,000 साल पहले माउंट वेसुवियस के विस्फोट से मौत से बचने की कोशिश कर रहा था, पोम्पेई आर्कियोलॉजिकल पार्क के निदेशक मास्सिमो ओसाना ने कहा कि हो सकता है कि ज्वालामुखी फटने पर वे शरण लेने के लिए जगह की तलाश कर रहे हों।
विज्ञापन
79 ईस्वी में ज्वालामुखी विस्फोट से नष्ट हुए प्राचीन रोमन शहर के बाहरी इलाके में भूमध्य सागर के एक समय के सुंदर विला जो अब खंडहर है उसकी खुदाई के दौरान दो पुरुषों की खोपड़ी और हड्डियों के हिस्से पाए गए थे। ये वही जगह है जहां 2017 की खुदाई में घोड़े के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दबे हुए एक व्यक्ति के कपाल की हड्डियों और दांतों को देखते हुए पता चलचा है कि वह एक युवा था। उसकी उम्र 18 से 25 साल के बीच हो रही होगी। साथ ही दूसरे व्यक्ति की हड्डी की संरचना मजबूत थी उसकी उम्र 30 से 40 साल होगी।