फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Directors of UK based Trampoline park faced two years in jail

UK: ट्रैंपोलिन पार्क में खेल-खेल में टूटी 11 लोगों की कमर, निदेशकों को दो साल की सजा

Tue, 07 Nov 2023 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

दिसंबर 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक ट्रैंपोलिन पार्क में घायलों की संख्या इस हद तक बढ़ गई थी कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के आर्थोपेडिक सर्जन को इसके लिए जांच शुरू करनी पड़ी।

विज्ञापन
Directors of UK based Trampoline park faced two years in jail
Trampoline Park - फोटो : Social Media

विस्तार

यूके के ट्रैंपोलिन पार्क के दो पूर्व निदेशकों को दो साल की सजा सुनाई गई है। पार्क के निदेशकों डेविड शटलवर्थ और मैथ्यू मेलिंग को स्वास्थ्य और सुरक्षा अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है। ट्रैंपोलिन पार्क में टावर जम्प के दौरान 11 लोगों की रीढ़ की हड्डी टूटने और सैकड़ों को घंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


जब यह पहली बार खुला था तो प्रबंधकों ने दावा किया कि टावर जम्प दुनिया भर में सबसे बड़ा है, जहां लोग 13 फीट की टावर से फोम से भरे गद्दे में कूदते हैं। हालांकि, दिसंबर 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक घायलों की संख्या इस हद तक बढ़ गई थी कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के आर्थोपेडिक सर्जन को इसके लिए जांच शुरू करनी पड़ी। साल 2017 में मरीज सारा मैकमैनस ने कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


29 वर्षीय महिला ने बताया, 'जब मैं नीचे उतरी तब ऐसा लगा कि किसी ने मेरे पेट पर जोर से मुक्का मार दिया हो। बहुत ही भयानक दर्द था। मैं सांस नहीं ले पा रही थी. यहां तक की बोल भी नहीं पा रही थी। मैंने कुछ चटकने की आवाज सुनी। मैंने साइन पर दिए गए निर्देशों का पालन किया और सुझाव के अनुसार बैठने की स्थिति में आई। जब मैं फोम से टकराई तब ऐसा लगा कि मुझे हवा दी गई है।'

उन्होंने आगे बताया, मुझे बहुत ही मुश्किल से सांस आ रही थी। मैं मदद के लिए चिल्ला भी नहीं पा रही थी। मैंने ध्यान आकर्षित करने के लिए फोम को ऊपर की तरफ फेंका। मुझे एक बैक ब्रेस लगाया है, जिसे मैं केवल नहाने और सोने के समय निकालती हूं।'


कई लोग हुए घायल
इस घटना के बाद उसी दिन अन्य तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई, जिसके बाद ट्रैंपोलिन पार्क द्वारा टावर को हटा दिया गया था। लुसी जोंस को भी साल 2017 में पीठ में चोट लगी थी। एक 19 वर्षीय लड़की इस घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'मैं दर्द से चिल्ला रही थी। मेरे दोस्त मेरी मदद के लिए आए। मैं बैठने की स्थिति में नीचे आई, क्योंकि हमसे ऐसा ही करने को कहा गया था। जैसे ही मैं नीचे आई, मैंने बहुत भयानक दर्द महसूस किया। इसकी वजह से मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी।' 

चेस्टर काउंसलर क्रिस्टीन वार्नर ने कहा, 'हमारी सार्वजनिक सुरक्षा टीम उन व्यवसायों से सख्ती से निपटती है, जो लोगों के जीवन को खतरे में डालती है। इस व्यवसाय में सुरक्षा नियमों की पूरी तरह से अवहेलना की गई है।' उन्होंने बताया कि इस घटना में 11 लोगों की रीढ़ की हड्डी टूट गई। वहीं कई लोगों को गंभीर चोट आई है। मौजूदा समय में ट्रैंपोलिन पार्क को अलग फ्रेंचाइजी संभाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed