फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Diplomatic solution conflict still possible', G-7 issued statement on increasing tension in West Asia

G7 On West Asia: 'संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव', पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर जी-7 देशों ने जारी किया बयान

Wed, 02 Oct 2024 09:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Oct 2024 09:50 PM IST
सार

G7 On West Asia: इटली से जारी एक बयान में कहा गया है कि जी-7 ने दोहराया है कि क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष किसी के हित में नहीं है और इसका कूटनीतिक समाधान अभी भी संभव है। इटली अभी जी-7 का अध्यक्ष है।

विज्ञापन
'Diplomatic solution conflict still possible', G-7 issued statement on increasing tension in West Asia
इस्राइल के ईरान पर हमले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जी-7 देशों - कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका - ने एक बयान जारी कर पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है और जोर देकर कहा है कि बढ़ते संघर्ष का कूटनीतिक समाधान 'अभी भी संभव है।'

विज्ञापन


इटली से जारी एक बयान में कहा गया है कि जी-7 ने दोहराया है कि क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष किसी के हित में नहीं है और इसका कूटनीतिक समाधान अभी भी संभव है। इटली अभी जी-7 का अध्यक्ष है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, इटली एक कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास करता रहेगा। मैंने नेताओं के स्तर की बैठक बुलाई है, ताकि हम पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा कर सकें। इस बैठक का मकसद संकट के समाधान के लिए एक सुसंगत प्रक्रिया को विकसित करना है, जिसमें सभी जी-7 सदस्य देशों की भागीदारी होगी। 

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज जी7 नेताओं के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस्राइल पर मिसाइल हमले के बाद ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों का आह्वान किया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "बाइडन और जी7 ने इजरायल के खिलाफ ईरान के हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा की। राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल और उसके लोगों के प्रति अमेरिका की पूर्ण एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया, और इस्राइल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।"


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इस्राइल की जवाबी हमले की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते हैं। जब बाइडन से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह ऐसी संभावना का समर्थन करते हैं, तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बाइडन ने कहा कि इस्राइल को कल के ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने का अधिकार है। लेकिन उसे ऐसा समान रूप से करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका इस हमले के कारण ईरान पर नए प्रतिबंध लगाएगा। 

इससे पहले, मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा था कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे और अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल के साथ मिलकर काम करेगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed