{"_id":"5f57f9ab368cab54f808768f","slug":"dharmendra-pradhan-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-piyush-goel-requesting-odisha-to-resume-shramik-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र प्रधान ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर किया ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू करने का अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धर्मेंद्र प्रधान ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर किया ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू करने का अनुरोध
Wed, 09 Sep 2020 03:07 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में प्रवासी मजदूरों को उनके कार्यस्थल तक वापस लाने के लिए ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
ओडिशा के प्रवासी मजदूरों की ओर से ट्रेन सेवा शुरू करने का किया अनुरोध
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण हजारों लोगों ने पैदल घर पहुंचने की कोशिश की। इसके बाद फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके मूल राज्यों में पहुंचाने के लिए 1 मई को श्रमिक स्पेशल शुरू की गई। अंतिम श्रमिक स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई को संचालित की गई थी। रेल मंत्री को लिखे अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्हें ओडिशा के प्रवासी मजदूरों की ओर से ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया जा रहा है, जिससे वे अपने कार्यस्थल पहुंच सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश अनलॉक के साथ सामान्य हालात की ओर बढ़ रहा है। इसलिए प्रवासी मजदूरों के लिए रेल सेवा फिर से शुरू की जाए। प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि मुझे बताया गया है कि कुछ नियोक्ता ओडिशा से बस परिवहन सेवा की पेशकश करने के इच्छुक हैं, लेकिन मौजूदा मानसून की स्थिति में सड़क के जरिये लंबी और कठिन यात्रा न तो संभव है और न ही सुरक्षित है।
विज्ञापन