{"_id":"5f4ac69d9001db73a436f8c9","slug":"destruction-due-to-heavy-floods-and-rains-in-pakistan-125-people-have-died-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से तबाही, अब तक 125 लोगों की गई जान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से तबाही, अब तक 125 लोगों की गई जान
Sun, 30 Aug 2020 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में मानसून शुरू होने के बाद पिछले ढाई माह में जबरदस्त मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के दावे के मुताबिक, इस तेज बारिश के चलते देश में कम से कम 125 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 71 अन्य घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
एनडीएमए के आंकड़ों से पता चला है कि 15 जून को शुरू हूई मानसूनी बारिश के बाद से अब तक खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिंध में 34, बलूचिस्तान में 17, पंजाब में 14, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 11 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में 59 पुरुष, 13 महिलाएं और 53 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
घायलों में 37 खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के हैं जबकि अन्य 13 लोग बलूचिस्तान के, नौ सिंध, आठ पंजाब और चार गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के हैं। आंकड़ों से पता चला कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 951 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 356 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पाकिस्तान में इस बारिश के दौरान भारी तबाही हुई है जिससे हजारों नागरिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन