{"_id":"616bebc7b9885079a718e660","slug":"dengue-in-pakistan-in-24-hours-152-new-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इस्लामाबाद में भी तेजी से फैल रहा डेंगू, 24 घंटे में 152 लोग संक्रमित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में भी तेजी से फैल रहा डेंगू, 24 घंटे में 152 लोग संक्रमित
Sun, 17 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:54 PM IST
सार
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में डेंगू मरीजों की संख्या 1801 पहुंच चुकी है। यहां भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के बाद अब डेंगू ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भी चिंता बढ़ा दी है। यहां तेजी से डेंगू लोगों को अपना शिकार बना रहा है। बढ़ते संक्रमण ने स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद में स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे के अंदर 152 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जाइम जिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए मामलों को मिलाकर अब जिले में कुछ 1801 डेंगू के मरीज हो गए हैं। इससे पहले 13 अक्तूबर को 125 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का ज्यादा खतरा
अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में सामने आए 152 नए मामलों में 84 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के हैं तो 68 शहरी क्षेत्र में मरीज पाए गए हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। क्योंकि, स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण यहां पर लोगों को इलाज के लिए बाहर आना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ताजा मामले सामने आते ही अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
भारत में बिगड़े हुए हैं हालात
भारत में भी डेंगू के कारण हालात काफी खराब हैं। कई राज्यों में आए दिन सैंकड़ों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं, जिससे तो मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि संभालना मुश्किल हो रहा है। इस बीच कई राज्यों में मरीजों की मौत भी डेंगू के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन