फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dengue cases increasing in Rawalpindi Pakistan Health Emergency declared

Pakistan: पाकिस्तान के रावलपिंडी में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए आपातकाल घोषित, लाहौर भी संवेदनशील

Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पंजाब (पाकिस्तान)।
एजेंसी, पंजाब (पाकिस्तान)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
सार

हालात पर काबू पाने के लिए जिले में 1,000 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है, जिनमें से 29 मरीजों में डेंगू वायरस पाया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि डेंगू रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Dengue cases increasing in Rawalpindi Pakistan Health Emergency declared
पाकिस्तान में डेंगू का कहर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के रावलपिंडी में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए रावलपिंडी जिले को सर्वाधिक संवेदनशील करार दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने लाहौर जिले को भी सबसे संवेदनशील घोषित किया है।

विज्ञापन


हालात पर काबू पाने के लिए जिले में 1,000 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है, जिनमें से 29 मरीजों में डेंगू वायरस पाया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि डेंगू रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारी ने डेंगू के बढ़ते मामलों के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि कहुता और चक जलालदीन ऐसे इलाके हैं जहां से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा शहर के भीतरी इलाकों और छावनी क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में लगातार बड़ी संख्या में डेंगू के लार्वा पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


724 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
अधिकारी ने कहा कि डेंगू रोधी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने के लिए 724 से अधिक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में, 98,120 घरों की जांच के दौरान 1,357 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। डेंगू रोधी अभियान के तहत 297 भवनों को सील किया गया, जबकि अब तक लापरवाही के लिए 23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed