फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demonstrations may be held outside Indian High Commission in London on the occasion of Republic Day

गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हो सकते हैं प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2020 03:39 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 24 Jan 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstrations may be held outside Indian High Commission in London on the occasion of Republic Day

भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में कई विरोध प्रदर्शनों की संभावना है। यहां भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन के अधिकारियों से मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय मूल के लोगों के समूहों ने ‘नेशनल डिमॉन्स्ट्रेशन अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस मार्च के दौरान सैकड़ों लोगों के डाउनिंग स्ट्रीट से भारतीय उच्चायोग तक मार्च करने की संभावना है।

विज्ञापन


यह मार्च भारत के नए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ है और इसमें कई विश्वविद्यालयों के छात्रों और संगठनों के हिस्सा लेने की संभावना है। वहीं रविवार को ब्रिटेन में रह रहे अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थित संगठनों ने ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही है और ऐसे संगठनों ने ब्रिटेन के अन्य हिस्सों से लोगों को भारतीय उच्चायोग के बाहर जुटने को कहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर लंदन के पुलिस बल स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शनों की जानकारी है और इसको देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस को तैयार रखने की योजना है। उच्चायोग की सुरक्षा का मुद्दा पिछले सप्ताह यहां हाउस ऑफ कॉमन्स में भी उठा था और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम ने इस संबंध में सीधे तौर पर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed