{"_id":"63685e59942dde6f49601de8","slug":"democracy-in-danger-as-former-president-barack-obama-addresses-a-gathering-ahead-of-the-us-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: चुनाव प्रचार में बोले पूर्व राष्ट्रपति ओबामा-लोकतंत्र खतरे में हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: चुनाव प्रचार में बोले पूर्व राष्ट्रपति ओबामा-लोकतंत्र खतरे में हैं
Mon, 07 Nov 2022 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पिट्सबर्ग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पिट्सबर्ग
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:54 AM IST
सार
इन चुनावों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ फिलाडेल्फिया में मंच साझा किया। बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद दौड़ के पूर्व साथी पहली बार एक साथ प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Barack obama
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक सभा में वोटरों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि देश में गर्भपात का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और खुद लोकतंत्र तक खतरे में हैं। इन्हें बचाने के लिए बड़ी राजनीतिक बाधाओं को दूर किया जाना है। ऐसे में रूठना और पीछा छुड़ाना कोई विकल्प नहीं है। आइए, सुनिश्चित करें कि देश 50 साल पीछे न चला जाए।
इन चुनावों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ फिलाडेल्फिया में मंच साझा किया। बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद दौड़ के पूर्व साथी पहली बार एक साथ प्रचार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में राजनीतिक मंच से आमतौर पर दूर ही रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी पार्टी के बचाव के लिए सामने आ गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की तिकड़ी ने शनिवार को पूरे अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए प्रमुख राज्यों में जनसंपर्क किया।
उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दिन दक्षिणपश्चिम पेनसिल्वेनिया में कामकाजी लोगों की सभा को संबोधित करने के साथ प्रचार समाप्त किया। उन्होंने चुनाव को भविष्यसूचक करार देते हुए कहा, यदि आप देश को विनाश से बचाना चाहते हैं और अमेरिकी स्वप्न की अवधारणा में विश्वास रखते हैं तो मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में मतदान करें। हजारों समर्थकों की नारेबाजी के बीच ट्रंप ने अमेरिका को संकट में घिरा देश करार दिया।