US: दो महीने तक किया अभ्यास, पहना भारतीय पोशाक; वैशाखी के मौके पर डेलावेयर के जनप्रतिनिधियों ने किया भांगड़ा
डेलावेयर असेंबली स्पीकर वैलेरी लॉन्गहर्स्ट ने सिख समुदाय में इतिहास रचने के लिए अपने साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने अपने त्योहार में सभी को आमंत्रित किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Delaware legislatures form a bhangra team to celebrate Baisakhi in Newcastle City.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2024
(Full video available on PTI videos -ptivideos.com) pic.twitter.com/edjavj3q8M
हम दो महीने से अभ्यास कर रहे थे: जनप्रतिनिधि
ब्रायन टाउनसेंड ने बताया कि उन्होंने इसके लिए दो महीने तक अभ्यास किया और भारतीय-अमेरिकी भांगड़ा प्रशिक्षक विश्वास सिंह सोढ़ी से प्रतिदिन 30 मिनट तक भांगड़ा सीखा था। उन्होंने मीडिया से कहा, "हमने करीब दो महीने में 30 घंटे तक अभ्यास किया था। हम आठ लोग थे। हमने साथ मिलकर जितना हो सकता था अभ्यास किया और हमारे पास विश्वास सिंह जैसे एक बेहद शानदार कोच थे।" टाउनसेंड ने आगे कहा, "हम भाग्यशाली रहे कि हमनें से कोई भी नहीं गिरा।"
डेलावेयर असेंबली स्पीकर ने सिख समुदाय का किया धन्यावाद
बता दें कि जनप्रतिनिधियों का पोशाक भारत में सिला गया था और वहीं से मंगवाया गया था। डेलावेयर असेंबली स्पीकर वैलेरी लॉन्गहर्स्ट ने सिख समुदाय में इतिहास रचने के लिए अपने साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं, क्योंकि डेलावेयर पहला ऐसा राज्य है, जहां जनप्रतिनिधियों ने मंच पर प्रदर्शन किया।"
उन्होंने आगे कहा, "सिख समुदाय वास्तव में बहुत शानदार हैं। वे बहुत मददगार काम करते हैं। वे हर किसी के लिए अपनी बाहें खोलते हैं। यही सिखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने त्योहार में सभी को आमंत्रित किया, जिससे हमसब सीख सकें। हमने देखा और हम सब इसका हिस्सा बनें। हमें बुलाने के लिए शुक्रिया।"
डेलावेयर सिख सेंटर के संस्थापक और अध्यक्ष चरणजीत सिंह मिंहास ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को एकसाथ भांगड़ा करते देख अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि उत्तरी अमेरिका में पहली बार ऐसा हुआ है।