फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Defense Minister Rajnath Singh expressed concern over Ukraine crisis in Shanghai Cooperation Organization meet

SCO Meet: राजनाथ सिंह ने जताई यूक्रेन संकट पर चिंता, आतंकवाद के खिलाफ एससीओ देशों से साथ आने का किया आह्वान

Wed, 24 Aug 2022 05:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए यूक्रेन संकट पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। वहीं, बैठक से पहले एससीओ के सदस्य राज्यों के सैन्य आर्केस्ट्रा के संगीत कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बल बैंड ने भी प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh expressed concern over Ukraine crisis in Shanghai Cooperation Organization meet
शंघाई सहयोग संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हो रही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक बैठक में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। यहां उन्होंने एससीओ के सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दे पर बैठक हुई। राजनाथ सिंह ने इस बैठक की ट्वीट कर जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए यूक्रेन संकट पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। वहीं, बैठक से पहले एससीओ के सदस्य राज्यों के सैन्य आर्केस्ट्रा के संगीत कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बल बैंड ने भी प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक साथ आने का आह्वान
एससीओ रक्षा मंत्रियों की ताशकंद में हो रही बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदस्य देशों से सभी रूपों में आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भारत की चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति को बातचीत से सुलझाना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ रक्षा मंत्रियों की ताशकंद में बैठक में कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है। भारत सभी प्रकार के आतंकवाद से लड़ने और क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर बनाने के अपने संकल्प को दोहराता है। 
विज्ञापन


 संयुक्त संस्थागत क्षमताओं को विकसित करना उद्देश्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम एससीओ सदस्य देशों के साथ संयुक्त संस्थागत क्षमताओं को विकसित करना चाहते हैं, जो प्रत्येक देश की संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए व्यक्तियों, समाजों और राष्ट्रों के बीच सहयोग की भावना पैदा करे। इससे पहले उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य राज्यों के सैन्य आर्केस्ट्रा के संगीत कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बल बैंड का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजनाथ सिंह 23 अगस्त को तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे हैं। रक्षामंत्री के कार्यालय के मुताबिक, ताशकंद प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उज्बेकिस्तान में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed