फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Defense Minister Lloyd Austin once again hospitalised due to urine problem

US: लॉयड ऑस्टिन एक बार फिर अस्पताल में भर्ती, पेंटागन ने बताया- यूरिन समस्या से जूझ रहे रक्षा मंत्री

Mon, 12 Feb 2024 05:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:10 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्टिन मंगलवार को ब्रुसेल्स की यात्रा पर जाने वाले थे। यहां वे यूक्रेन संपर्क समूह की बैठक में शामिल होते। इसके अलावा, ऑस्टिन आज नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी एक बैठक में शामिल होते।

विज्ञापन
Defense Minister Lloyd Austin once again hospitalised due to urine problem
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन एक बार अस्पताल में भर्ती हो गए। पेंटागन के अनुसार, यूरिन संबंधी समस्या के कारण उन्हें रविवार दोपहर 2.20 बजे करीब वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर के अनुसार, ऑस्टिन अपने कार्यों और कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। उप रक्षा सचिव को भी जानकारी दे दी गई है। अगर कोई अहम काम आ गया तो उप रक्षा मंत्री ऑस्टिन के कामों को संभालने के लिए तैयार हैं। राइडर ने बताया कि व्हाइट हाउस, कांग्रेस के कुछ सदस्यों और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्टिन मंगलवार को ब्रुसेल्स की यात्रा पर जाने वाले थे। यहां वे यूक्रेन संपर्क समूह की बैठक में शामिल होते। इसके अलावा, ऑस्टिन आज नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी एक बैठक में शामिल होते। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या उनके अस्पताल में भर्ती होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कोई बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन

पिछले साल भी अस्पताल में हुए थे भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री ऑस्टिन दिसंबर में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे दो सप्ताह अस्पताल में रहे थे। प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती थे। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बाइडन प्रशासन और कई वरिष्ठ नेताओं और कर्मचारियों को अपने इलाज की भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि, लॉयड पूरी तरह से स्वस्थ्य होने तक घर से ही काम करेंगे। 22 दिसंबर को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन को भी नहीं थी जानकारी
दावा किया गया है कि राष्ट्रपति बाइडन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी चार जनवरी तक ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पता नहीं था। कैंसर के उपचार तक इसे छिपा कर रखा गया। बाइडन ने कहा था कि ऑस्टिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर उन्हें नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed