फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   decision to end 30 million dollar us aid to pakistan

पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की अमेरिकी सहायता खत्म करने के फैसले का यूएस विदेश मंत्री ने किया बचाव

Wed, 05 Sep 2018 01:52 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 05 Sep 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
decision to end 30 million dollar us aid to pakistan
पोम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पाकिस्तान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता खत्म करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में संतोषजनक प्रगति नहीं की है।
विज्ञापन


ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ डनफोर्ड के साथ पोम्पिओ इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। पोम्पिओ की इस यात्रा से कुछ दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता यह कहते हुए खत्म कर दी थी कि वह अपनी सीमा के भीतर मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ संतुष्टिपूर्ण कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यभार संभालने के बाद पोम्पिओ की यह वार्ता पाकिस्तान सरकार के साथ ट्रंप प्रशासन की पहली उच्च स्तरीय चर्चा है। पाकिस्तान पहुंचने से कुछ घंटे पहले पोम्पिओ ने अपने साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं से कहा, ' पाकिस्तान को राशि नहीं दी जा रही है, इसका स्पष्ट कारण है। हमने उनकी तरफ से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह प्रगति नहीं देखी जो देखना चाहते थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन ने घोषणा की थी कि वह आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के चलते पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता को रोकेगा। पोम्पिओ का कहना है कि यह पाकिस्तान के लिए कोई खबर नहीं है क्योंकि पाकिस्तान को पिछली गर्मियों में ही बता दिया गया था, उन्हें यह धन नहीं मिलेगा।

खान के साथ बैठक से पहले पोम्पिओ ने आशा जताई है कि वह संबंधों का नया अध्याय शुरू करके इसमें प्रगति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed