फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll rises to 64 as wildfires continue to wreak havoc in Chile

Wildfire: नहीं थम रही चिली के जंगलों में लगी भीषण आग; 64 लोगों की मौत, 1100 से ज्यादा घर राख

Mon, 05 Feb 2024 04:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वीना डेल मार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वीना डेल मार Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 05 Feb 2024 04:52 AM IST
सार

मध्य और दक्षिण क्षेत्र में 92 जंगलों में आग लगी है। बड़ी चिंता यह है कि आग घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर फैल रही है। इस कारण लोगों, घरों और सुविधाओं के प्रभावित करने की बहुत अधिक आशंका है।

विज्ञापन
Death toll rises to 64 as wildfires continue to wreak havoc in Chile
चिली के जंगलों में लगी भीषण आग। - फोटो : Reuters

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगलों में आग भड़कने से 64 लोग मारे गए, जबकि 1100 से ज्यादा घर राख हो गए। आपाकालीन सेवा विभाग हेलिकॉप्टर व ट्रकों की मदद से शहरी इलाकों में आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग झुलस गए हैं, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। लगभग 10 लाख की आबादी वाले मध्य चिली के वालपराइसो क्षेत्र के कई हिस्सों में काला धुआं फैला हुआ है।

विज्ञापन


तटीय शहर वीना डेल मार के आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा, वालपराइसो की स्थिति सबसे नाजुक है। सड़कों पर भी लोगों के शव मिल रहे हैं। वर्ष 2010 के भूकंप के बाद चिली में यह सबसे बड़ी आपदा है। उस वक्त भूकंप के कारण लगभग 500 लोग मारे गए थे। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि स्थिति बहुत कठिन है। फिलहाल आग 43 हजार हेक्टेयर में फैल चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग ने शहर के पहाड़ी इलाके विला इंडिपेंडेंसिया को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सड़कों पर जली हुई कारें खड़ी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


92 जंगलों में लगी है आग, तेजी से फैल रही
मध्य और दक्षिण क्षेत्र में 92 जंगलों में आग लगी है। बड़ी चिंता यह है कि आग घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर फैल रही है। इस कारण लोगों, घरों और सुविधाओं के प्रभावित करने की बहुत अधिक आशंका है। बता दें कि चिली में गर्मियों के दौरान जंगल की आग आम बात है। पिछले साल यहां रिकॉर्ड गर्मी के दौरान लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 400,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed