फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll due to heavy rains in Brazil, Several people still missing

Brazil: ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों को संख्या बढ़कर 57 हुई, 67 लोग अब भी लापता; 32 हजार विस्थापित

Sun, 05 May 2024 05:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 May 2024 05:12 AM IST
सार

Brazil: रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान ने राज्य के 497 शहरों में से दो तिहाई को प्रभावित किया। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया। 

विज्ञापन
Death toll due to heavy rains in Brazil, Several people still missing
बारिश - फोटो : freepik

विस्तार

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान ने राज्य के 497 शहरों में से दो तिहाई को प्रभावित किया। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया। भूस्खलन के कारण एक छोटे पनबिजली संयंत्र में बांध को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने कहा कि बेंटो गोंसाल्वेस शहर में एक दूसरे बांध के भी ढहने का खतरा है। 
विज्ञापन

  
रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में गुइबा झील में पानी बढ़ गया, जिससे वह बाढ़ के रूप में सड़कों पर आ गई। पोर्टो एलेग्रे के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सभी उड़ानों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले छत्तीस घंटों में रियो ग्रांडे डो सुल के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश की मात्रा में गिरावट आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed