फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death penalty increased by 30 percent worldwide 1153 people to be hanged in 2023

2023 में 1153 लोगों को फांसी: दुनिया भर में 30 फीसद बढ़ी मौत की सजा, ईरान में सबसे अधिक 853 को मृत्युदंड

Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
सार

एमनेस्टी के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड कहते हैं कि ईरानी अधिकारी मानव जीवन की घोर उपेक्षा करते हैं। वहां, हर छोटी बात पर फांसी की सजा दी जाती है। खासतौर पर सबसे गरीब बलूच समुदाय के लोगों को भेदभावपूर्ण तरीके से मृत्युदंड दिया गया है।

विज्ञापन
Death penalty increased by 30 percent worldwide 1153 people to be hanged in 2023
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बुधवार को दुनिया में मौत की सजा पर अपनी एक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 की तुलना में 2023 में दुनियाभर में मौत के मामलों में 30 फीसदी का उछाल आया है। 2023 में दुनियाभर में 1,153 लोगों को फांसी दी गई।

विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा 853 को ईरान में फांसी दी गई। इनमें 24 महिलाएं व 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं,चीन में भी हजारों लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, लेकिन चीन की तरफ से आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध न करानेे के चलते चीन इस सूची में शामिल नहीं है। एजेंसी

विज्ञापन

ईरान में होती है मानव जीवन की घोर उपेक्षा
एमनेस्टी के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड कहते हैं कि ईरानी अधिकारी मानव जीवन की घोर उपेक्षा करते हैं। वहां, हर छोटी बात पर फांसी की सजा दी जाती है। खासतौर पर सबसे गरीब बलूच समुदाय के लोगों को भेदभावपूर्ण तरीके से मृत्युदंड दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के बाद मौत की सजा देने वाले देशों में सऊदी अरब, सोमालिया और अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में दो साल में 42 को मृत्युदंड
एमनेस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 2015 के बाद से सबसे ज्यादा मौत की सजा दी गई है। 2015 में 1,634 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। खास बात यह है कि अमेरिका में मौत की सजा के मामले कम हो गए हैं। यहां 2022 में 18 तो 2023 में यह महज 24 लोगों को मृत्युदंड मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed