फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deadly devastation by flood in Nepal, 65 dead, 30 still missing

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 65 हुई, 30 अभी भी लापता

Mon, 15 Jul 2019 09:09 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 15 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Deadly devastation by flood in Nepal, 65 dead, 30 still missing
नेपाल बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश से नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने हालात बदतर बना दिए हैं। बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 तक हो गई है। वहीं इस बाढ़ में 38 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ के बाद 30 लोग लापता हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। नेपाल में बाढ़ से 28 जिले प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1146 लोगों को बचाया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अभी दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका जताई है। बाढ़ के कारण कई मुख्य राज्यमार्गों पर यातायात ठप है। देश के ज्यादातर इलाके जलमग्न हैं। ढाई हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। करीब 1,500 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से नेपाल में ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया। फिलहाल, रेस्क्यू टीमें राहत बचाव और खोज कार्यों में लगी हुई हैं। जिसके लिए देशभर में कुल 27 हजार 380 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिका में बैरी तूफान का कहर जारी


अटलांटिक में तूफान के मौसम का पहला बवंडर बनने के बाद बैरी लुइसियाना में पहुंचकर यह उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया। इसके कारण ऑर्लियन्स में हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। लेकिन अब यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उत्तर की ओर बढ़ते हुए तूफान को देखते हुए खाड़ी तट पर रह रहे लोगों को चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed