फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Dead end for those who engage in 'Taiwan independence'...will only backfire": China warns US

China-US: 'उल्टा पड़ेगा ताइवान की आजादी की हिमायत करने का दांव', सैन्य अभ्यास के बाद चीन की अमेरिका को चेतावनी

Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
सार

China-US: चीन ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव की मुख्य वजह यह है कि ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) अपनी आजादी के लिए अमेरिका पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान के मुद्दे पर चीन पर उंगली उठाने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
"Dead end for those who engage in 'Taiwan independence'...will only backfire": China warns US
US-China - फोटो : ANI (File)

विस्तार

ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास करने के एक दिन बाद चीन ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी दी। बीजिंग ने कहा कि ताइपे की आजादी की हिमायत करने का दांव उल्टा ही पडे़गा। चीन की ओर से यह बयान तब सामने आया, जब एक अमेरिकी अधिकारी ने कथित तौर पर बीजिंग से ताइवान जलडमरूमध्य में संयम बरतने को कहा। 

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव की मुख्य वजह यह है कि ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) अपनी आजादी के लिए अमेरिका पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान के मुद्दे पर चीन पर उंगली उठाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव की मूल वजह डीपीपी के नेताओं का आजादी के लिए अमेरिका पर भरोसा करना है। उन्होंने कहा, अगर अमेरिका हकीकत में ताइवान जलडमरूमध्य में शांति स्थिरता बनाए रखना चाहता है तो उसे साफतौर पर एक चीन सिद्धांत (वन चाइना) का पालन करना चाहिए और ताइवान की आजादी का विरोध करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और उसे नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करने की धमकी देता रहा है। जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। 


ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास और अमेरिका के अधिकारी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वेनबिन ने कहा, ताइवान चीन का ताइवान है। इस तरह की टिप्पणी करना अमेरिका का काम नहीं है। इससे पहले बीजिंग ने ताइपे को हथियारों की बिक्री को लेकर तीन अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed