{"_id":"5edb5022ea99e6504830194d","slug":"dawood-ibrahim-underworld-don-dies-of-coronavirus-rumours-spike-no-official-announcement-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना से मौत की अफवाहें, आधिकारिक पुष्टि नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना से मौत की अफवाहें, आधिकारिक पुष्टि नहीं
Sat, 06 Jun 2020 01:47 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
अडंरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी में छिपे भारत के वांछित आंतकी और अडंरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना वायरस से मौत होने की अफवाहें हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दाऊद के निजी कर्मचारियों और गार्ड्स को क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है।
विज्ञापन
अनीस इब्राहिम ने कहा- स्वस्थ है दाऊद
दाऊद इब्रहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया था। अनीस ने दावा किया था कि उसका भाई और पूरा परिवार स्वस्थ है और कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। बता दें कि अनीस ही दाऊद की डी-कंपनी को चलाता है।
विज्ञापन
दाऊद का कारोबार संभालता है अनीस
दाऊद के भाई अनीस ने फोन पर बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन के परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। उसके परिवार में किसी की भी कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है। अनीस यूएई के लग्जरी होटल और पाकिस्तान में बड़ी निर्माण परियोजना के अलावा परिवहन का व्यापार भी चलाता है।
विज्ञापन
मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड है दाऊद
दाऊद इब्राहिम मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। 1993 में 13 बम धमाकों ने मुंबई को दहला दिया था जिसमें 350 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 2003 में भारत सरकार ने अमेरिका के साथ मिलकर दाऊद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराया था।
पाकिस्तानी सेना ने दी शरण
भारतीय खुफिया एजेंसियों के डर से उसने पाकिस्तान में शरण ली हुई है। जहां कराची में पाकिस्तान सेना और आईएसआई उसकी सुरक्षा में तैनात है। भारत के कई बार सबूत पेश करने के बावजूद पाकिस्तान हमेशा डॉन के अपने यहां होने की बात को अस्वीकार करता रहा है।