कनाडा में 'दलित इतिहास माह' : ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अप्रैल में होंगे खास कार्यक्रम, बाबा साहब आंबेडकर को भी किया जाएगा याद
ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की नई डेमोक्रेटिक पार्टी सरकार ने अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाया जाएगा। हर साल यह माह दलितों या अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदायों के इतिहास में महत्वपूर्ण लोगों और घटनाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत कई भारतीय नेताओं को भी याद किया जाएगा।
ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की नई डेमोक्रेटिक पार्टी सरकार ने अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाने का फैसला किया है। दलितों के मसीहा बाबा साहब आंबेडकर का जन्म दिवस अप्रैल में ही आता है और दुनियाभर में उनके अनुयायी इसे श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने कहा है कि वह इस माह को दुनिया भर में भेदभाव, नस्लवाद, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेताओं की याद में मनाएगी। इसमें न्याय व सामाजिक समानता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले दलित नेताओं के योगदान का याद किया जाएगा।
कनाडा की प्रांतीय सरकार ने दलित इतिहास माह मनाने के एलान के साथ कहा कि अप्रैल दलित समुदायों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें बीआर आंबेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले, मंगू राम मुगोवालिया और संत राम उदासी जैसी नेताओं की जन्म या पुण्य तिथि आती है। इन नेताओं ने जातीय भेदभाव मिटाने में अहम भूमिका निभाई है।