{"_id":"63cbc103495b3d7f8e04ceea","slug":"dalai-lama-news-buddhist-org-told-china-to-back-off-from-interfering-in-dalai-lama-s-succession-process-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dalai Lama: अगले दलाई लामा के उत्तराधिकार प्रक्रिया में चीन दे रहा दखल, बौद्ध संगठन ने लगाई लताड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Dalai Lama: अगले दलाई लामा के उत्तराधिकार प्रक्रिया में चीन दे रहा दखल, बौद्ध संगठन ने लगाई लताड़
Sat, 21 Jan 2023 04:13 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
जैपनीज बुद्धिस्ट कांफ्रेंस फॉर वर्ल्ड फेडरेशन ने अगले दलाई लामा के उत्तराधिकार की प्रक्रिया में दखल देने पर चीन को लताड़ लगाई है। फेडरेशन ने कहा है कि तिब्बती संस्कृति और इतिहास के आधार पर 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी का फैसला होना चाहिए।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बौद्ध संगठन ने अगले दलाई लामा के उत्तराधिकार की प्रक्रिया में दखल देने पर चीन को लताड़ लगाई है। जैपनीज बुद्धिस्ट कांफ्रेंस फॉर वर्ल्ड फेडरेशन ने एक सख्त संदेश में कहा है कि तिब्बती लोगों को तिब्बती संस्कृति और इतिहास के आधार पर 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी का फैसला करना चाहिए न कि चीन के आधार पर।
उत्तराधिकार की प्रक्रिया में चीन की कोई भूमिका नहीं
जैपनीज बुद्धिस्ट कांफ्रेंस फॉर वर्ल्ड फेडरेशन एक मातृ संगठन है जो जापान सहित दुनिया भर में बौद्ध धर्म के कई संप्रदायों की एकजुटता के लिए काम करता है। इसने पत्र में तिब्बत के धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में चीन के निरंतर हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। फेडरेशन के महासचिव इहिरो मिजुतानी ने कहा कि उत्तराधिकार की प्रक्रिया में चीन की कोई भूमिका नहीं है। आगे कहा, 'गैर-धार्मिक लोगों द्वारा धार्मिक नेता का निर्णय लेना अपने आप में विरोधाभासी है।'
चीनी सरकार के नेतृत्व में उत्तराधिकारी का चयन करने वाली नीति पर काम
इसने दलाई लामा के हवाले से कहा कि जिन्होंने पहले या भविष्य के दलाई लामाओं के अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं किया, उनके द्वारा अगले दलाई लामा की अनुमोदन प्रक्रिया में जबरदस्ती हस्तक्षेप अनुचित है। बता दें, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर), चीनी सरकार के नेतृत्व में दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चयन करने वाली नीति पर काम कर रही है। हालांकि, चीन की राष्ट्रीय नीति साम्यवाद पर आधारित है और इसे गैर-धार्मिक माना जाता है।