{"_id":"6246064dd853c761fe74a6d6","slug":"curfew-imposed-in-many-parts-of-sri-lanka-s-capital-colombo","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: राजधानी कोलंबो के कई हिस्सों में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उठाया सख्त कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: राजधानी कोलंबो के कई हिस्सों में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उठाया सख्त कदम
Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
सार
श्रीलंका भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
कर्फ्यू
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलंबो के कई हिस्सों में तत्काल प्रभाव से पुलिस कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ, कोलंबो सेंट्रल और नुगेगोडा पुलिस डिवीजनों में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को पुलिस ने मिरिहाना में राष्ट्रपति के निवास की ओर जाने वाले पेंगिरिवाट्टा मावथा के पास इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों की थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले
इसके कुछ घंटों के बाद ही कोलंबो में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और पानी का इस्तेमाल किया था और वहीं आंदोलन काफी हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर और अन्य वस्तुओं को फेंका इससे सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
बाद में आसपास के क्षेत्र में कम से कम दो आग लगने की भी सूचना मिली, जिसमें सोशल मीडिया पर एक फोटो में साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच एक जली हुई बस दिखाई दे रही थी। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ में तख्तियां लिए हुए और नारेबाजी की। श्रीलंका में लोग सरकार से ईंधन की कमी, बिजली संकट, गैस की कमी और बढ़ती कमोडिटी की कीमतों का तत्काल समाधान की बात कर कहा रहे हैं।