Cuban Boat Sank : इयान तूफान से फ्लोरिडा तट पर बड़ा हादसा, नाव डूबी, 23 लोग लापता
Hurricane Ian : भीषण चक्रवाती तूफान ‘इयान’ मूसलाधार बारिश व 125 मील प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ क्यूबा को तबाही में छोड़ते हुए फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। इसने पूरे द्वीप के पॉवर ग्रिड को फेल कर दिया जिससे लोग अंधकार में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hurricane Ian : भीषण चक्रवाती तूफान ‘इयान’ की वजह से अमेरिका में फ्लोरिडा तट पर बड़ा हादसा होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से क्यूबा से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूबने की जानकारी दी है। खबर में यूएस बॉर्डर पुलिस के हवाले से बताया गया है कि हादसे के बाद से नाव में सवार 23 लोग लापता हो गए थे। हालांकि इनमें से तीन को बाद में बचा लिया गया। जबकि 20 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
अमेरिकी सीमा पर गश्ती पुलिस ने बुधवार को बताया कि चक्रवाती तूफान इयान के फ्लोरिडा पहुंचने से कुछ घंटे पहले प्रवासियों को ले जा रही एक नाव डूब गई और 23 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बाद में तीन लोगों को बचा लिया गया और नाव पर सवार चार लोग तैरकर किनारे पर सुरक्षित जगह पहुंचने में कामयाब रहे।
मियामी के गश्ती दल के प्रमुख वाल्टर स्लोसार ने ट्विटर पर कहा कि अमेरिकी सीमा गश्ती जवानों ने... स्टॉक आइलैंड, फ्लोरिडा में एक प्रवासी के उतरने की जानकारी दी है। खराब मौसम के कारण अपनी नाव के डूबने के बाद क्यूबा के चार प्रवासी तैरकर किनारे पर आ गए।
तटरक्षक बल ने कहा कि अपराह्न साढ़े तीन बजे बोका चीका से करीब दो मील दक्षिण में तीन लोगों को पानी में बचाया गया। उन्हें थकावट और निर्जलीकरण के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्लोसार ने कहा कि मंगलवार को क्यूबा के सात प्रवासियों को फ्लोरिडा के पोम्पानो बीच में किनारे करने के बाद हिरासत में ले लिया गया।
#BREAKING: U.S. Border Patrol agents along with support from @mcsonews responded to a migrant landing in Stock Island #Florida. 4 Cuban migrants swam to shore after their vessel sank due to inclement weather. @USCGSoutheast initiated a #SAR operation to search for 23 individuals. pic.twitter.com/yUurGfSOSe
— Chief Patrol Agent Walter N. Slosar (@USBPChiefMIP) September 28, 2022
क्यूबा में पॉवर ग्रिड फेल, लोगों को अंधेरे में छोड़ फ्लोरिडा बढ़ा ‘इयान’
भीषण चक्रवाती तूफान ‘इयान’ मूसलाधार बारिश व 125 मील प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ क्यूबा को तबाही में छोड़ते हुए फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। इसने पूरे द्वीप के पॉवर ग्रिड को फेल कर दिया जिससे लोग अंधकार में हैं। यहां दो लोगों की तूफान में मौत भी हो गई।
क्यूबाई खान व ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, देश अंधेरे में है और भारी बाढ़-बारिश से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश में जुटा हुआ है। यहां सैन जुआन में एक शख्स पवन टरबाइन को डिस्कनेक्ट करने की कोशिश में बिजली के तार से चिपककर मर गया जबकि दूसरी 43 वर्षीय महिला की सैन लुइस में घर की दीवार गिरने से मौत हो गई।
यह समुद्री तूफान तेजी के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और मेक्सिको की खाड़ी से होते हुए अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा के तट पर पहुंच चुका है। यह तूफान श्रेणी-3 का चक्रवाती तूफान है जिसमें हवाओं की गति 205 किमी प्रति घंटा होती है। अधिकारियों ने बताया कि इसकी गति लगातार बढ़ रही है। यहां पिनार डेल रियो क्षेत्र से करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की सुरक्षित निकासी कर ली गई है।
क्यूबा के तट पर 14 फुट से ऊंची लहरें
मौसम विज्ञानियों ने कहा कि क्यूबा के पश्चिमी तट पर चक्रवात के कारण 14 फुट से भी ऊंची लहरें देखी गई हैं। वरिष्ठ विशेषज्ञ डेनियन ब्राउन ने कहा कि इयान के मैक्सिको की खाड़ी में पहुंचने पर इसके और भी ताकतवर होने की आशंका है। बुधवार को फ्लोरिडा तट पर पहुंचे तूफान में हवाओं की गति 225 किमी प्रति घंटा तक बढ़ी देखी गई।
अंतरिक्ष से दिख रहा भयावह मंजर
इयान का अंतरिक्ष से अमेरिका, मेक्सिको समेत कैरेबियाई देशों में भयावह मंजर देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने इसे कैमरे में कैद किया है। दरअसल, तूफान के क्यूबा तट से टकराते वक्त आईएसएस उसी के ऊपर से गुजर रहा था। अंतरिक्ष यात्रियों ने जो इसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए हैं, उसमें तूफान काफी भीषण है। इससे 11 लाख की आबादी पर संकट दिखाई दे रहा है।
नासा ने टाला मून मिशन
इयान तूफान की वजह से नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर से अपने ‘मून रॉकेट’ के प्रक्षेपण की दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ने की योजना बनाई और कहा है कि परीक्षण उड़ान में हफ्तों की देरी होगी। तूफान की वजह से अपने मिशन को अब टालने पर मजबूर हैं। क्योंकि वह कोई बड़ा खतरा नहीं उठाना चाहते।