फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cuba Internet ban to stop protests and control on Social Media

क्यूबा: विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध

Thu, 19 Aug 2021 05:55 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, हवाना
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, हवाना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Aug 2021 05:55 AM IST
सार

  • आदेश का मकसद देश में विरोध भड़काने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकना

विज्ञापन
Cuba Internet ban to stop protests and control on Social Media
क्यूबा में सरकार विरोधी प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्यूबा में सरकार के खिलाफ हजारों लोग लंबे समय से सड़कों पर उतरे हुए हैं। अब सरकार ने विरोध प्रदर्शन के कुछ सप्ताह बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाला आदेश जारी किया है। उसका नया साइबर सुरक्षा आदेश क्यूबा के सांविधानिक, सामाजिक और आर्थिक नियमों को बदनाम करने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करता है। आदेश में सजा के बारे में नहीं कहा गया है।

विज्ञापन


सरकार का नया आदेश साइबर आतंकवाद पर प्रतिबंध लगाता है और इसे देश को अस्थिर करने तथा बहुत उच्च खतरे वाले अपराध के रूप में वर्गीकृत किया गया है। सरकार ने लोगों को नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट करने के लिए एक फार्म भी जारी किया है। इस आदेश पर संचार मंत्री मायरा अरेविच के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया यह साइबर स्पेस में होने वाली संभावित आपराधिक और हानिकारक गतिविधियों को रोकने, उसका पता लगाने और उचित प्रतिक्रिया देने के लिए जारी किया गया है। कैरिबियाई देश क्यूबा में यह आदेश आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया गया। आदेश का मकसद देश का अपमान करने या विरोध को भड़काने के लिए सोशल मीडिया या इंटरनेट के इस्तेमाल पर नकेल कसना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी ताकतों ने नागरिकों को भड़काया
जुलाई के महीने में भोजन, दवाओं की कमी और बिजली कटौती के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। सरकार ने इन विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए कठोर कार्रवाई की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए। हवाना का कहना है कि विदेशी ताकतें उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार है, जिन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर नागरिकों को भड़काया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed