फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Criminal proceedings initiated against Imran Khan in Toshakhana case

Pakistan: तोशखाना मामले में नहीं कम हो रही पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें, शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही

Tue, 22 Nov 2022 04:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 04:26 PM IST
सार

पूर्व प्रधामंत्री इमरान खान के खिलाफ कार्यवाही चुनाव आयोग की शिकायत पर शुरू की गई थी। आयोग ने उन्हें चुनाव पत्रों में झूठे बयानों और गलत जानकारी देने का दोषी पाया था।

विज्ञापन
Criminal proceedings initiated against Imran Khan in Toshakhana case
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, तोशाखाना से उपहारों की बिक्री का विवाद और गहरा हो गया है, जिसके कारण पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख खान की वित्तीय गतिविधियां जांच के घेरे में आ गई हैं। वहीं, इस बीच मंगलवार को तोशखाना उपहारों के बारे में जानकारी छिपाने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्लामाबाद की एक अदालत में आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई।

विज्ञापन


आठ दिसंबर को अगली सुनवाई
हालांकि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने जिला चुनाव आयुक्त वकास मलिक का बयान दर्ज करने के बाद खान के खिलाफ मामले की सुनवाई 8 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि मंगलवार यानी आज सुनवाई के दौरान पूर्व पीएम अदालत में पेश नहीं हुए थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को मामले में पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दर्ज कराई थी शिकायत
गौरतलब है कि पूर्व प्रधामंत्री इमरान खान के खिलाफ इस मुद्दे पर कार्यवाही चुनाव आयोग की शिकायत पर शुरू की गई थी। आयोग ने उन्हें चुनाव पत्रों में झूठे बयानों और गलत जानकारी देने का दोषी पाया था। आयोग ने आरोप लगाया था कि पूर्व पीएम इमरान खान ने साल 2017-2018 और 2018-19 के लिए दाखिल किए गए संपत्ति और देनदारियों के ब्योरे में विशेष रूप से वर्ष 2018 और 2019 में तोशखना उपहारों से संबंधित अपनी संपत्ति को जानबूझकर छुपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोप
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार शेख उमर फारूक जहूर ने बताया कि फराह खान ने अप्रैल 2019 में दुबई में उसे तोशाखाना के उपहार करीब 28 करोड़ रुपये में बेचे थे। वहीं, पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) के आधिकारिक रिकॉर्ड से पता चलता है कि केवल एक महीने बाद जब मई 2019 में पाक सरकार ने कर माफी योजना घोषित की तो उन्हें कर लाभ दिया गया। 

शाहजेब खानजादा ने बुधवार को जियो न्यूज शो में वित्तीय वर्ष 2018-19 के फराह खान और उनके पति अहसान गुज्जर के आयकर रिटर्न व अन्य तथ्यों का खुलासा किया। इसमें बताया गया कि उन्हें 2019 में कर छूट योजना का लाभ मिला है। उधर, द न्यूज के अनुसार गुज्जर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के कार्यकाल के दौरान कर छूट स्कीम का लाभ मिला, न कि इमरान सरकार के कार्यकाल में। 

इसके पहले 28 अप्रैल 2022 को प्रसारित जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में अहसान ने शाहजेब खानजादा से बात करते हुए माना था कि उन्हें 2019 में इमरान खान की सरकार के दौरान कर छूट योजना का लाभ मिला था। उमर जहूर के साथ खास बातचीत में शाहजेब खानजादा ने कहा कि इमरान को विदेशों से मिले उपहारों का पूरा सेट 20 लाख डॉलर में बिका था। उस वक्त यानी अप्रैल 2019 में एक डॉलर की कीमत 141 पाकिस्तानी रुपये थी। इस तरह 20 लाख डॉलर को पाक रुपये में परिवर्तित करने पर फराह खान को 28 करोड़ रुपये रुपये मिले।


द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने इन उपहारों की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई थी। हालांकि, उमर फारूक जहूर ने खानजादा को बताया कि उसने 20 लाख डॉलर यानी 28 करोड़ रुपये फराह खान को अदा किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed