फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crimea US Recognition to Russian control agreed under proposed Ukraine peace deal news in hindi

Crimea: क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता दे सकता है अमेरिका; यूक्रेन शांति समझौते के तहत सहमति के संकेत

Sat, 19 Apr 2025 08:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 19 Apr 2025 08:12 AM IST
सार

रूस ने 2014 में एक सैन्य आक्रमण के बाद क्रीमिया पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे अवैध बताते हुए कड़ी निंदा की थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी कई बार इस इलाके को रूस को सौंपने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने रूस के कब्जे वाले इलाके को मान्यता देने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Crimea US Recognition to Russian control agreed under proposed Ukraine peace deal news in hindi
क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को अमेरिका ने मान्यता देने के दिए संकेत - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका रूस के नियंत्रण वाले इलाके को मान्यता देने को तैयार हो गया है। अमेरिकी प्रशासन से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से आई सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार है। बता दें कि शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। दोनों देशों के बीच फरवरी, 2022 में हिंसक संघर्ष शुरू हुआ था।
विज्ञापन


लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ बात करने की योजना
पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूपरेखा साझा की गई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर भी बातचीत हुई। इस मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर अमेरिका अगले हफ्ते लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ बात करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, दो गैंग की मुठभेड़ में निशाना बनी पीड़िता    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Deportation: भारतीयों समेत 1100 से अधिक छात्रों के निर्वासन की आशंका, ACLU ने ट्रंप के फैसले को दी चुनौती

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed