फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   crime cases of Chinese citizens are increasing in Nepal

Nepal: नेपाल में बढ़ते ही जा रहे हैं चीनी नागरिकों के अपराध करने के मामले

Sat, 11 Mar 2023 02:20 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 Mar 2023 02:20 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक नेपाल में चीनी नागरिकों के अपराध में शामिल होने का यह सिर्फ मामला है। इसके पहले पिछले दिसंबर में नेपाल की पुलिस की मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें 30 वर्षीय चेन यांग चीन के सिचुआन प्रांत और 33 वर्षीय रुआन चाओहोंग फुजियान प्रांत का निवासी है...

विज्ञापन
crime cases of Chinese citizens are increasing in Nepal
nepal police - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल में चीनी नागरिकों के अपराध में शामिल होने की बढ़ती घटनाओं ने यहां गहरी चिंता पैदा कर दी है। इस समय सबसे चर्चित घटना यांग लिमपिंग नाम के 49 वर्षीय व्यक्ति की है, जिसे ललितपुर पुलिस ने पिछले 25 फरवरी को बंगामती से गिरफ्तार किया था। यांग चीन के फुजियान प्रांत में स्थित शियमेन का निवासी है। उसे 13, 14 और 17 साल की तीन लड़कियों को बंधक बना कर रखने और उनका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

यांग ललितपुर के बंगामती में किराये पर एक मकान लेकर रहता था। पुलिस ने जिस रोज उस मकान से तीन लड़कियों को छुड़ाया, उसी रोज उसने थमेल में स्थित एक होटल से चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। इन्हें भी यांग ने ही बंधक बना कर रखा था। उनमें से ही एक बंधक की मां ने झापा में उरलाबाड़ी पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नेपाल में चीनी नागरिकों के अपराध में शामिल होने का यह सिर्फ मामला है। इसके पहले पिछले दिसंबर में नेपाल की पुलिस की मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें 30 वर्षीय चेन यांग चीन के सिचुआन प्रांत और 33 वर्षीय रुआन चाओहोंग फुजियान प्रांत का निवासी है। इन दोनों को त्रिभुवन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। ये दोनों तीन नेपाली महिलाओं को लाओस स्थित एक कॉल सेंटर में काम करने के लिए चोरी-छिपे ले जा रहे थे। वो तीनों चीनी नागरिक अभी संधारा स्थित सेंट्रल जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार काठमांडू पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल नेपाल में अपराध करने वाले दर्जनों विदेशी अब पकड़े जा रहे हैं। कई तरह के अपराध में शामिल होने के आरोप में चालू वित्तीय वर्ष में 92 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये नागरिक कम से कम 20 देशों से यहां आए। उनमें सबसे ज्यादा 27 भारतीय हैं। चीन के 22 नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने काठमांडू पोस्ट से बातचीत में कहा कि अपराध में शामिल हुए भारतीयों की असल संख्या गिरफ्तार हुए आरोपियों से अधिक हो सकती है, क्योंकि कई भारतीय भाषाई और सांस्कृतिक समानता के कारण पकड़े जाने से बच जाते हैं।

नेपाल पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता दीपेंद्र ने काठमांडू पोस्ट से कहा- ‘भारत के अलावा सबसे ज्यादा विदेशी चीनी पकड़े जा रहे हैं।’ पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक चीनी नागरिक अऩ्य देशों के नागरिकों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं। इस वर्ष पुलिस ने दो चीनी नागरिकों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है।

इस वित्त वर्ष में जिन 27 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें 13 के खिलाफ कस्टम उल्लंघन और पांच के खिलाफ जाली नोट चलाने की कोशिश के मुकदमे दर्ज हुए हैं। बाकी भारतीयों पर मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट, अपहरण, धोखाधड़ी आदि जैसे आरोप लगाए गए हैं। उधर 22 चीनी में से दो के खिलाफ हत्या, आठ के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, पांच के खिलाफ संगठित अपराध में शामिल होने, एक के खिलाफ बलात्कार, एक के खिलाफ बंधक बनाने और तीन के खिलाफ दुर्व्यवहार के अभियोग लगे हैं। बाकी चीनियों पर वीजा से अधिक समय तक नेपाल में रहने का इल्जाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed