फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cricket Australias sacking of Angela Williamson tweeted about the abortion

महिला ने गर्भपात को लेकर किया ट्वीट, छिन गई नौकरी

Tue, 31 Jul 2018 06:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 31 Jul 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australias sacking of Angela Williamson tweeted about the abortion
Angela Williamson
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में काम करने वाली एक महिला का आरोप है कि उन्हें सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने तजमेनिया में गर्भपात संबंधी सेवाओं की आलोचना की थी। 39 साल की एंजेला विलियमसन जून तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संबद्ध क्रिकेट तजमेनिया में गवर्नमेंट रिलेशंस मैनेजर थीं। एंजेला का कहना है कि उन्हें सरकार के ख़िलाफ़ ट्वीट करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ़ इतना कहा कि वह 'आक्रामक टिप्पणियां' बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


तजमेनिया के सर्जरी से गर्भपात कराने वाले एकमात्र क्लिनिक का हाल में बंद होना इस विवाद का कारण बना है। बढ़ते खर्च और मांग में कमी के कारण इस क्लिनिक को बंद कर दिया गया था। इसके चलते एंजेला विलियमसन और अन्य महिलाओं को गर्भपात के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा।
विज्ञापन


तजमेनिया में गर्भपात के लिए कम खर्चे में सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और क्लिनिक बंद होने से महिलाओं की समस्या बढ़ गई है। अब एंजेला ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था ट्वीट

एजेंला ने संसद में गर्भपात को लेकर दिए गए एक सांसद के भाषण पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'संसद में अब तक का सबसे ज्यादा गैर-ज़िम्मेदार, बकवास और लापरवाह भाषण।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एजेंला विलियमसन को 29 जून को दिए गए निष्कासन (टर्मिनेशन) पत्र में इस ट्वीट का जिक्र किया है।

फेयरफैक्स मीडिया में प्रकाशित इस पत्र में लिखा है, 'आपकी भूमिका में क्रिकेट तजमेनिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सरकार में सर्वोत्तम संभव तरीके से प्रतिनिधित्व करने की मांग है। आपके द्वारा किए गए ट्वीट मूल रूप से इस भूमिका की आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त नहीं हैं।'

'नियमों का उल्लघंन'
एजेंला के वकील कमल फारूख का कहना है कि उन्हें नौकरी से निकालना रोजगार से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है। कमल फारूख ने बताया, ''राजनीतिक विचार कानून के तहत सुरक्षित हैं। एजेंला को बहुत हैरानी है कि एक ऐसे मसले के चलते उनकी नौकरी चली गई।'' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में उनका काम क्रिकेट संबंधित मामलों में सरकार के साथ बातचीत में शामिल होना है, उसका तजमेनिया में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं पर की गई टिप्पणी से क्या लेना-देना है।''

वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि वह कर्मचारियों की राय का सम्मान करता है लेकिन उम्मीद करता हैं कि वे 'इस संगठन की नीतियों का उल्लंघन करने वाली अपमानजनक टिप्पणियां करने से बचेंगे।'


तजमेनिया में गर्भपात को लेकर विवाद
तजमेनिया में गर्भपात कराना क़ानूनी है लेकिन जनवरी में सर्जरी से गर्भपात करने वाला एकमात्र क्लिनिक बंद होने से लोगों की परेशानी बड़ी है। फरवरी में एजेंला विलियमसन उन पहली महिलाओं में से थीं जो मेलबर्न में सर्जिकल गर्भपात के लिए गई थीं क्योंकि तजमेनिया की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में ये सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कई निजी विशेषज्ञ सर्जरी से गर्भपात की सुविधा देते हैं लेकिन वो बहुत महंगे हैं। ये तजमेनिया में मार्च में हुए चुनावों में भी एक प्रमुख मुद्दा रहा था। स्वास्थ्य समूहों ने सरकार पर इसका समाधान ढूंढने के लिए दबाव डाला था।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने कहा था कि वह किसी निजी क्लिनिक से कम खर्चे में गर्भपात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed