फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baltimore Bridge Collapse Crew Members to Stay on Cargo Plane Till Investigation News in Hindi

बाल्टीमोर पुल हादसा: जांच पूरी होने तक मालवाहक जहाज पर ही रहेंगे चालक दल के सदस्य, NTSB ने जुटाए दस्तावेज

Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
सार

ग्रेस ओशन पीटीई और सिनर्जी मरीन के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि इस जांच प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि डाली में कुल 20 भारतीय सवार थे और वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास उनसे और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Baltimore Bridge Collapse Crew Members to Stay on Cargo Plane Till Investigation News in Hindi
बाल्टीमोर ब्रिज हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले हफ्ते बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले कंटेनर जहाज के 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई चालक दल के सदस्य दुर्घटना की जांच पूरी होने तक जहाज पर ही रहेंगे। इसकी पुष्टि कर दी गई है कि जहाज मे कुल 21 लोग सवार हैं। चालक दल के सदस्य घटना की जांच में तटरक्षक जांचकर्ताओं का सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चालक दल कंटेनर जहाज डाली पर सवार थे, जो कि 26 मार्च की सुबह बाल्टीमोर में पटप्सको नदी पर बने 2.6 किमी लंबे फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया था। 984 फुट का मालवाहक जहाज कोलंबो जा रहा था। ग्रेस ओशन पीटीई और सिनर्जी मरीन के प्रवक्ता ने कहा, "इस समय हमें नहीं मालूम कि जांच प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। जब तक जांच प्रक्रिया समाप्त नहीं होता, चालक दल के सदस्य जहाज में ही मौजूद रहेंगे।"
विज्ञापन


जहाज में मौजूद सभी कर्मी सुरक्षित
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि डाली में कुल 20 भारतीय सवार थे और वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास उनसे और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। पिछले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों ने डाली में सवार कर्मियों से पूछताछ शुरू की। सिनर्जी ग्रुप ने एक बयान जारी कर बताया कि एनटीएसबी बुधवार को जहाज पर पहुंचकर जांच के लिए कई दस्तावेजों को एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेस ओसन और सिनर्जी ने जहाज में मौजूद सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सदस्य को मामूली चोट आई थी, जिनका इलाज कराकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टक्कर के दौरान पुल पर गड्ढों की मरम्मत करने वाले निर्माण दल के छह सदस्यों को मृत घोषित किया गया है। गोताखोरों ने नदीं से दो शव बरामत किए, जबकि चार अन्य की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed