फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crashed Yeti Airlines aircraft was previously owned by now-defunct Kingfisher Airlines Vijay Mallya

Nepal Plane Crash: कभी माल्या की कंपनी का हिस्सा था नेपाल में क्रैश हुआ विमान, थाईलैंड में भी भरी थी उड़ान

Mon, 16 Jan 2023 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Jan 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Crashed Yeti Airlines aircraft was previously owned by now-defunct Kingfisher Airlines Vijay Mallya
कभी माल्या के अधीन था नेपाल में क्रैश हुआ विमान - फोटो : Social Media

नेपाल में रविवार को क्रैश हुए विमान यति एयरलाइंस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सीरियम फ्लीट्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ATR-72 विमान कभी माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस का हिस्सा था। विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने साल 2007 में इसे जानी-मानी फ्रेंच- इटैलियन रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरर कंपनी ATR से खरीदा था।

विज्ञापन


क्रैश हुआ विमान 30 मार्च, 2013 तक किंगफिशर एयरलाइंस का था हिस्सा
ATR की 754 सीरियल नंबर वाले इस विमान को भारत में VT-KAJ कॉलसाइन दी गई थी। 30 मार्च, 2013 तक इस विमान ने किंगफिशर एयरलाइंस के हिस्से के रूप में उड़ान भरी थी। विजय माल्या के वित्तीय अनियमितताओं में घिरने के बाद किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई थी। अप्रैल 2013 में इस विमान को थाईलैंड की नोक एयर ने खरीदा लिया था। नोक एयर के साथ इस विमान ने करीब छह साल  2013 से अप्रैल 2019 तक उड़ान भरी।
विज्ञापन


68 लोगों के शव बरामद, चार लापता
नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
वहीं इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे का कारण पता लगाया जा सकेगा। वहीं विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

मंजिल पर पहुंचने से कुछ सेकेंड पहले हुई दुर्घटना
यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 


पांच भारतीय यात्रियों की भी हुई पहचान
विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।   उत्तर प्रदेश के सभी पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा(22), अनिल कुमार राजभर( 27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। पांच भारतीयों में से चार पोखरा के पर्यटक केंद्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में भाग लेने की योजना बना रहे थे। एक स्थानीय निवासी ने इस बारे में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed