फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 World Updates 3.5 million confirmed corona cases worldwide more than 2 lakhs died

दुनिया में 35 लाख संक्रमित, 2.47 लाख लोगों की मौत, रूस में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 10 हजार मरीज

Mon, 04 May 2020 05:29 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 04 May 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Covid19 World Updates 3.5 million confirmed corona cases worldwide more than 2 lakhs died
कोरोना मरीज - फोटो : PTI

दुनियाभर में लॉकडाउन में रियायत जारी करने के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसमें मामूली गिरावट आई है, पर कुछ देशों में तेजी से इजाफा भी देखा गया है। अब तक विश्व में 35,40,354 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,47,054 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 11.47 लाख से अधिक लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 11,74,902 पर पहुंच गया, जबकि मरने वालों की 68,109 हो गई।

विज्ञापन


स्पेन में 2.47 लाख से अधिक संक्रमित है, जबकि मरने वालों की तादाद 25,264 हो गई। ब्रिटेन में 1,86,599 केस अब तक आ चुके हैं, जबकि मृतक संख्या 28,446 हो गई है। अमेरिका में पिछले दो दिन में 2 हजार से ज्यादा मौतें हुईं। यूरोप में संक्रमण का एपिसेंटर घोषित इटली में रविवार को महज 174 लोगों की मौत हुई, जो 10 मार्च के बाद मरने वालों का सबसे कम आंकड़ा है।

विज्ञापन

रूस में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 10 हजार मरीज
रूस में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को यहां कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक है।
रूस में कुल मरीजों की संख्या 1,34,687 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 58 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 1428 हो चुका है, लेकिन राहत की बात है कि हाल के दिनों में मृत्यु दर में कमी आई है। रूस में मार्च अंत से ही आंशिक लॉकडाउन लागू है। मॉस्को में लोग नजदीकी खाना या दवा खरीदने के लिए ही घर से बाहर निकल सकते हैं, लेकिन अन्य गतिविधियों के लिए विशेष पास की जरूरत होती है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशव्यापी लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है। टेस्ट का दायरा बढ़ाया है, जिससे अथॉरिटी संक्रमित व्यक्तियों का जल्द इलाज कर सकें। हालांकि गंभीर रूप से बीमार लोगों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। एजेंसी

यूएई में भारतीय कारोबारी की संक्रमण से मौत
यूएई में 62 वर्षीय भारतीय कारोबारी की  वायरस से मौत हो गई। तिरुवनंतपुरम के पीके करीम हाजी की बृहस्पतिवार रात को मौत हुई। हाजी अबू धाबी केरल मुस्लिम कल्चरल सेंटर के पूर्व अध्यक्ष थे।

पाकिस्तान में संक्रमित 19 हजार पार
पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 989 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 19,103 पहुंच गया है। इस दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 440 लोग घातक वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं।  एजेंसी
जांच का दायरा नहीं बढ़ा तो दूसरा आएगा दूसरा दौर...स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर जांच का दायर नहीं बढ़ाया गया तो वैिश्वक स्तर पर संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। श्रीलंका ने कहा कि सरकार तथा निजी क्षेत्र 11 मई से काम फिर से शुरू कर सकते हैं। बांग्लादेश ने पिछले महीने कपड़ों के हजारों कारखानों को खोला था और वहां शनिवार को 552 नए मामलों की पुष्टि हुई।

चीन में 14 नए मरीज 12 में लक्षण नहीं
चीन में कोरोना वायरस के 14 नए मामले मिले हैं, इनमें से 12 में बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया, रविवार को नए मामले मिलने के बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 82,877 हो गई है। इनमें से 4633 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। आयोग के मुताबिक, चीन में अब तक कुल 1672 मरीजों में विदेश से आए हैं, इनमें से 451 चीनी नागरिकों को इलाज चल रहा है। छह की हालत गंभीर है। वहीं, बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 968 है, जिनमें से 98 लोग विदेश से लौटे थे। मध्य हुबेई प्रांत में शनिवार तक बिना लक्षण वाले 651 मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed