फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 pandemic is unleashing a tsunami of hate says UN chief Antonio Guterres

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरस ने चेताया, कहा- महामारी ने खड़ी की घृणा की सुनामी

Sat, 09 May 2020 02:43 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 May 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Covid19 pandemic is unleashing a tsunami of hate says UN chief Antonio Guterres
UN Secretary-General Antonio-Guterres

वैश्विक निकाय संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने चेताया है कि मौजूदा हालातों ने घृणा और जेनोफोबिया (बाहरी या प्रवासी लोग) की सुनामी खड़ी कर दी है। उन्होंने अपील की कि पूरी दुनिया में घृणा भाषणों को खत्म करने की पुरजोर कोशिशें होनी चाहिए।

विज्ञापन


गुटेरस ने बिना किसी एक देश का नाम लिए कहा, महामारी की वजह से नफरत, जेनोफोबिया और आतंक फैलाने की एक सुनामी आ गई है। इंटरनेट से लेकर सड़कों तक, हर जगह विदेशियों के खिलाफ नफरत बढ़ गई है। यहूदी-विरोधी षड्यंत्र की कोशिशें और कोविड-19 से संबंधित मुस्लिम-विरोधी हमले भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा, प्रवासियों और शरणार्थियों को वायरस का स्रोत बताकर उनका तिरस्कार किया गया है, और फिर उसके बाद उन्हें इलाज से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा, कि इसी बीच घिनौने मीम भी निकल कर आए हैं जो बताते हैं कि वायरस के आगे सबसे कमजोर बुजुर्ग बलिदान करने योग्य हैं। गुटेरस ने कहा कि पत्रकारों और जुर्म का पर्दाफाश करने वाले व्हिसलब्लोअर्स, स्वास्थ्यकर्मी, राहत-कर्मी और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को महज उनका काम करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला विरोधी व नस्ली सूचनाएं हटाएं
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अपील की है कि पूरी दुनिया में हेट स्पीच का अंत करने के लिए एक पुरजोर कोशिश की जरूरत है। उन्होंने डिजिटल साक्षरता पर बल देते हुए मीडिया और विशेष रूप से सोशल मीडिया कंपनियों से भी अपील की कि वे नस्ली, महिला-विरोधी और दूसरी हानिकारक सामग्री के बारे में न सिर्फ सूचित करें बल्कि उसे हटा भी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed