{"_id":"62f1577826ea313ec9584faa","slug":"covid19-lockdown-in-henan-capital-after-new-cases-in-china-about-80000-tourists-stranded-in-sanya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 : चीन में नए मामलों के बाद हेनान की राजधानी में लॉकडाउन, सानया शहर में करीब 80000 पर्यटक फंसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19 : चीन में नए मामलों के बाद हेनान की राजधानी में लॉकडाउन, सानया शहर में करीब 80000 पर्यटक फंसे
Tue, 09 Aug 2022 12:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:05 AM IST
सार
चीन के तटीय शहर सानया में चीनी नागरिक और पर्यटक अपने-अपने होटलों में एक तरह से कैद हो गए हैं। सोमवार को हैनान के चार अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लगाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि रविवार को प्रांत में 470 से अधिक नए मामले आए, जिनमें से 245 मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए।
विज्ञापन
चीन में कोरोना फिर से लौटा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत में कोविड-19 के 259 नए मामले सामने आने के बाद महामारी से जुड़ी पाबंदियों के चलते करीब 80,000 पर्यटक फंस गए हैं। उधर, प्रांतीय राजधानी में स्कूल की छुट्टियों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सोमवार को निवासियों का 13 घंटों तक घरों से निकलना रोक दिया गया है। हैकोउ शहर में सुबह सात से रात आठ बजे तक अस्थायी लॉकडाउन और सानया शहर में शनिवार से ही बेमुद्दत लॉकडाउन लगा है।
विज्ञापन
तटीय शहर सानया में चीनी नागरिक और पर्यटक अपने-अपने होटलों में एक तरह से कैद हो गए हैं। सोमवार को हैनान के चार अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लगाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि रविवार को प्रांत में 470 से अधिक नए मामले आए, जिनमें से 245 मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए। चीन में एक दिन में कुल मिलाकर 760 से अधिक नए मामले आए हैं। सानया में करीब 80,000 पर्यटक फंसे हैं। उन्हें यहां से निकलने के लिए सात दिनों तक पांच पीसीआर जांच में संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी।
विज्ञापन
हांगकांग : विदेशी यात्रियों के लिए पृथकवास अवधि घटाई
चीन के अर्धस्वायत्त शहर हांगकांग ने सोमवार को घोषणा की कि वह विदेश से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य रूप से होटल में पृथक रहने की अवधि घटाकर तीन दिन करेगा जबकि अभी उन्हें एक सप्ताह तक पृथक रहना होता है। नयी नीति शुक्रवार से लागू होगी। तीन दिन के पृथकवास के बाद चार दिन तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी और इस दौरान उनकी आवाजाही पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन