फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 Death doubled in USA in one week, more than 45000 died due to coronavirus

Coronavirus: अमेरिका में एक हफ्ते में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी मौतें, अब तक 45000 से अधिक मरे

Thu, 23 Apr 2020 03:54 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Apr 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Covid19 Death doubled in USA in one week, more than 45000 died due to coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां मंगलवार को 2750 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या रिकार्ड 45 हजार का पार पहुंच गई। बीते एक सप्ताह से कुछ अधिक समय में ही यहां दोगुनी मौतें हुई हैं। वहीं दुनियाभर में अमेरिका में सबसे अधिक 810000 लोग कोरोना संक्रमित हैं। यह संख्या दूसरे स्थान पर कायम स्पेन के मरीजों की चार गुणा है।

विज्ञापन


अमेरिका के न्यूजर्सी, पेंसिलवेनिया और मिशिगन में मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं। तीनों राज्यों में करीब 800 से अधिक लोगों ने वैश्विक महामारी के कारण मंगलवार को जान गंवाई। वहीं एपिसेंटर न्यूयॉर्क में 481 लोगों की मौत हुई। हालांकि यहां लॉकडाउन का कुछ असर दिखने लगा है और इस हफ्ते कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। वहीं जॉर्जिया और साउथ कैरोलिना ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में कुछ ढील दी है। हालांकि इप्सॉस के ओपिनियन पोल में सामने आया है कि अधिकांश अमेरिकी चाहते हैं कि लॉकडाउन को तब तक बढ़ाया जाना चाहिए जब तक स्थितियां पूरी तरह सामान्य न हो जाएं।

विज्ञापन

यूरोपीय देशों में मौत का आंकड़ा पहुंचा 1.10 लाख...

यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस से अब तक कुल 110192 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप वैश्विक महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला महाद्वीप है। यहां कुल 12,46,840 कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। मरने वालों सबसे अधिक 24648 इटली, 21717 स्पेन और 20796 फ्रांस में हैं। वहीं ब्रिटेन में 17337 लोगों ने इस बीमारी के कारण जान गंवाई है।

तुर्की की मस्जिद में खुलेगा सुपरमार्केट

कोरोना संकट के बीच लोगाें को सामान मुहैया कराने के लिए तुर्की की एक मस्जिद में अस्थायी सुपरमार्केट खुलेगा। बड़ी बात यह है कि इस सुपर मार्केट में चीजें बेची नहीं जाएंगी बल्कि जरूरतमंदों के लिए इन्हें मुफ्त दिया जाएगा। यहां से लोग पास्ता, तेल, बिस्कुट आदि जरूरी सामान ले जा सकेंगे। मस्जिद पर एक संदेश में लिखा है कि जो दान कर सकते हैं वे यहां सामान रख जाएं ताकि जरूरतमंद उसे ले जा सकें।

नागासाकी में खड़ी क्रूज शिप में मामले बढ़े

जापानी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नागासाकी में खड़े क्रूज शिप के 33 और क्रू सदस्य एक दिन में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इटली द्वारा संचालित कोस्टा अटलांटिका नाम के इस क्रूज शिप पर 623 सदस्य सवार है। यह जनवरी से मरम्मत के लिए नागासाकी में खड़ा है। मंगलवार को यहां पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था।  अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं हैं और सभी को अलग अलग कमरों में आइसोलेट रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के आरोपों को किया खारिज

वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने बुधवार को चीन के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें चीन ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया अमेरिका की भाषा बोल रहा है। जॉश फ्रिडेनबर्ग ने कहा, चीन का आरोप पूरी तरह नाजायज है। उन्होंने कहा, हम और हमारे प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के हित में बोल रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हम अपनी बात जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed