फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19,coronavirus out break, Pm imran khan says Fake news in media about the death toll due to corona virus in Pakistan

पाकिस्तान में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े को लेकर मीडिया में फर्जी खबरें: इमरान खान

Sun, 19 Apr 2020 01:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 01:15 AM IST
सार

  • पाकिस्तान में आशंका से बहुत कम कोरोना के मामले, मई में बढ़ सकता है खतरा
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से आगे के लिए बेहद सतर्क रहने को कहा
  • विदेशों से अपने नागरिकों को जल्द से जल्द वापस लाने की तैयारी में पाकिस्तान

विज्ञापन
Covid19,coronavirus out break, Pm imran khan says Fake news in media about the death toll due to corona virus in Pakistan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस बात से खासे खफा हैं कि कोरोना से हुई मौते के आंकड़ों को लेकर मीडिया में फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया बार बार ये कह रहा है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं, जो सरासर गलत है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या मीडिया सरकार को ये सुझाव दे रहा है कि आंकड़े ज्यादा बताए जाएं। जबकि सरकार इस दौरान होने वाली सभी मौतों की वजहें तलाशने में लगी है कि कहीं इसके पीछे कोरोना संक्रमण तो नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के प्रवक्ता डॉ फैजल सुल्तान ने कराची में पिछले दिनों हुई 300 लोगों के इंतकाल की खबर को कोरोना से जोड़ने पर आपत्ति जताई और कहा कि इनमें से महज़ 15 मौतें कोरोना की वजह से हुई हैं, फिर भी सरकार सभी मौतों के पीछे की वजहें तलाशने में लगी है। इनमें से कई स्वाभाविक या किन्हीं और वजहों से हुई मौत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मई से और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सतर्क रहें – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना के मामले बेशक फिलहाल कम नजर आ रहे हों, लेकिन मई के दूसरे हफ्ते से ये संकट और बढ़ सकता है। इसलिए सभी लोगों को आगे के लिए बेहद सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि विशेषज्ञों ने जिस तेजी के साथ कोरोना के मरीजों के बढ़ने का आकलन किया था, वह उससे बहुत कम है।

आशंका थी कि 25 अप्रैल तक पाकिस्तान में कोरोना के 50 हजार संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन अब मौजूदा रफ्तार को देखते हुए 25 तारीख तक अब यह आंकड़ा 12 से 15 हजार मरीजों तक हो सकता है। सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और वेंटिलेटर्स और पर्सनल प्रोटेक्टिव किट्स का बंदोबस्त कर रही है।

7500 पाकिस्तानी नागरिकों को हर हफ्ते वापस लाने की कोशिश

राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेष सचिव मोईद युसुफ ने अलग अलग मुल्कों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के धौर्य के लिए उनकी तारीफ की है और कहा है कि सरकार उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के बंदोबस्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम अपने देश में तेजी से क्वारंटाइन और टेस्टिंग की सुविधाओं को बढ़ाने में लगे हैं ताकि जल्द से जल्द अपने लोगों को वापस लाया जा सके। हमारी कोशिश है कि हर हफ्ते 7500 नागरिकों को वापस अपने मुल्क ले आया जाए। सरकार ने इसके लिए कई कॉमर्शियल एयरलाइंस को उड़ान की इजाजत दे दी है ताकि वो इन लोगों को वापस ला सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed