फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19, China is increasing its strength in the sea by spreading corona to the world

Coronavirus: दुनिया को कोरोना देकर खुद समुद्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा चीन

Sun, 05 Apr 2020 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Apr 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
Covid19, China is increasing its strength in the sea by spreading corona to the world
CoronaVirus - फोटो : Social Media

दुनिया जहां चीन से फैले कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रही है, वहीं बीजिंग इस वैश्विक संकट का फायदा अपने मुनाफे के लिए कर रहा है।  रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले कुछ दिनों में सैन्य अभ्यास से जुड़ी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और समुद्री क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य साजोसामान तैनात किया है।

विज्ञापन


मनीला के अकादमिक रिचर्ड जावेद हेयडेर्यिन ने एशिया टाइम्स में लिखा है कि बीजिंग ने महामारी के लिए खुद को जिम्मेदार होने से बचाने के लिए कहानी गढ़ी कि कोरोना वायरस चीन में अमेरिकी सेना ने फैलाया। शीर्ष चीनी अधिकारियों ने खुद यह विचित्र सुझाव सरकार को दिया ताकि चीन अपनी जिम्मेदारियों से बच सके।
विज्ञापन


कोरोना संकट काल में बीजिंग दक्षिण चीन सागर में अपने रणनीतिक और आर्थिक फायदों का विस्तार करने के लिए आगे बढ़ रहा है। चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अनुसार, बीजिंग ने हाल में उत्तरी समुद्री क्षेत्र में एक ही दिन में मात्रा और उत्पादन दोनों मामलों में गैस हाइड्रेट से प्राकृतिक गैस का सफल निष्कर्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने यह कार्य ऐसे समय में किया जब वैश्विक ताकतें कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। दुनियाभर की सेनाएं कोरोना के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है।


दुनिया को हुए नुकसान का भुगतान करे चीन...

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स (आईसीजे) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से कोरोना वायरस को लेकर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसमें मांग की गई है कि चीन को पूरी दुनिया को हुई क्षति का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।  आईसीजे ने कहा कि चीन ने दुनियाभर में घातक वायरस फैलाकर गंभीर अपराध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed